एमएसपी की गारंटी दे सरकार, वरना होगा बड़ा आंदोलन: जगवीर भाटी

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के राजा बाबू पार्क में आयोजित भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) की विशाल पंचायत में किसानों ने सरकार के खिलाफ बिगुल फूंक दिया है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के राजा बाबू पार्क में आयोजित भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) की विशाल पंचायत में किसानों ने सरकार के खिलाफ बिगुल फूंक दिया है। पंचायत को संबोधित करते हुए तहसील अध्यक्ष (सिकंदराबाद) जगवीर भाटी ने दो-टूक शब्दों में कहा कि केवल एमएसपी की घोषणा पर्याप्त नहीं है, जब तक इसे कानूनी गारंटी नहीं दी जाती।

भाटी ने चेतावनी दी कि यदि किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य नहीं मिला, तो वे सड़क से सदन तक संघर्ष करेंगे। उन्होंने गेहूं खरीद व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए मांग की कि केंद्रों पर तौल के लिए पर्याप्त कांटों की व्यवस्था की जाए, ताकि किसानों को घंटों भटकना न पड़े।

पंचायत की अध्यक्षता ठाकुर उदयपाल सिंह ने की। इस दौरान जिला अध्यक्ष ठाकुर लोकेश राघव, शैलेंद्र आर्य और कुलदीप गुड्डू समेत कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी नेताओं ने एक स्वर में कहा कि अब आश्वासन का समय बीत चुका है और ठोस कार्रवाई न होने पर एक बड़ा आंदोलन शुरू किया जाएगा।

 

Voice Of News24