ग्राम वैलना में भव्य कुश्ती दंगल संपन्न: पहलवानों ने दिखाया दमखम

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के ककोड़ क्षेत्र के ग्राम वैलना में 17 फरवरी 2026 की शाम एक विशाल कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के ककोड़ क्षेत्र के ग्राम वैलना में 17 फरवरी 2026 की शाम एक विशाल कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। पूर्व प्रधान अमित भाटी और समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक लक्ष्मी राज सिंह के भाई सचिन राज सिंह बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित हुए।

दंगल में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान के विजेताओं के लिए ₹11,000–₹11,000 की पुरस्कार राशि तय थी। रोमांचक मुकाबलों के बीच प्रथम कुश्ती रायपुर के प्रदीप पहलवान और नोएडा के बद्री पहलवान के बीच हुई, जो बराबरी पर छूटी। वहीं अंतिम कुश्ती में पंजाब के रमन और जुनैदपुर के संजीत के बीच कड़ा मुकाबला हुआ, जो अंततः बराबरी पर समाप्त हुआ। इन चारों पहलवानों को ₹11,000–₹11,000 की राशि प्रदान की गई। द्वितीय स्थान के लिए मिर्जापुर के प्रमोद भाटी ने शानदार जीत दर्ज कर इनाम राशि जीती।

झाझर चौकी प्रभारी अभय गंगवार पुलिस टीम के साथ सुरक्षा व्यवस्था संभालते रहे। ग्रामीण सोमवीर भाटी और सोनपाल कश्यप ने बताया कि आयोजन अत्यंत उत्साहवर्धक रहा और सफल संचालन से क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

 

Voice Of News24