बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने और मरीजों को मिल रही सुविधाओं की जमीनी हकीकत परखने के लिए जिलाधिकारी श्रुति ने आज कड़ा रुख अपनाया।

बुलंदशहर जनपद के स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने और मरीजों को मिल रही सुविधाओं की जमीनी हकीकत परखने के लिए जिलाधिकारी श्रुति ने आज कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने नगर के गिरधारी नगर और शास्त्री नगर स्थित नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (UPHC) का औचक निरीक्षण किया। डीएम की इस अचानक कार्रवाई से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।

गिरधारी नगर लापरवाही पर सख्त निर्देश
निरीक्षण के दौरान डीएम ने ओपीडी, लैब और दवा वितरण कक्षों का बारीकी से जायजा लिया। गिरधारी नगर केंद्र पर ऑफलाइन और ऑनलाइन पंजीकरण के मिलान में खामियां मिलने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई।
प्रमुख निर्देश मरीजों का शत-प्रतिशत ऑनलाइन पंजीकरण अनिवार्य हो।
पारदर्शिता लैब में होने वाली जांचों की सूची दीवार पर स्पष्ट रूप से प्रदर्शित की जाए।
आशा कार्यकर्ताओं का ध्यान डीएम ने आशा बहुओं के भुगतान वाउचरों की जांच की और समयबद्ध भुगतान के आदेश दिए।

शास्त्री नगर सामान्य प्रसव की सुविधा शुरू करने की तैयारी
शास्त्री नगर केंद्र पर डीएम ने स्वयं मरीजों से बात कर फीडबैक लिया कि दवाएं बाहर से तो नहीं मंगवाई जा रही हैं। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) को निर्देशित किया कि किसी एक UPHC को चिन्हित कर वहां सामान्य प्रसव (Normal Delivery) की सुविधा जल्द शुरू की जाए, ताकि गर्भवती महिलाओं को भटकना न पड़े।

कुपोषण और टीकाकरण पर जोर
जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि टीकाकरण अभियान में कोई ढिलाई न बरती जाए। साथ ही, सैम (SAM) और मैम (MAM) श्रेणी के कुपोषित बच्चों को चिन्हित कर उनके स्वास्थ्य में सुधार के लिए विशेष प्रयास किए जाएं। उन्होंने गर्भवती महिलाओं की नियमित प्रसव पूर्व जांच (ANC) और अस्पताल परिसर में उच्च स्तरीय साफ-सफाई सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए।

इस दौरान सीएमओ डॉ. सुनील दोहरे और नोडल अधिकारी डॉ. गौरव सक्सेना सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।
महराजगंज: पंचायत सहायकों ने ब्लॉक मुख्यालय पर किया प्रदर्शन, बीडीओ को सौंपा ज्ञापनhttps://t.co/eVOpcWE5hj
— Voice of News 24 (@VOfnews24) February 17, 2026




















