अनूपशहर: ‘नक्शा प्रोजेक्ट’ से हाईटेक होंगे शहरी अभिलेख, ड्रोन और सॉफ्टवेयर से बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के शासन के निर्देशानुसार अनूपशहर नगर पालिका परिषद क्षेत्र में भवनों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार करने की कवायद शुरू कर दी गई है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के शासन के निर्देशानुसार अनूपशहर नगर पालिका परिषद क्षेत्र में भवनों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार करने की कवायद शुरू कर दी गई है। भारत सरकार के ‘नक्शा प्रोजेक्ट’ (DILRMP) के तहत अत्याधुनिक तकनीक के जरिए शहरी भूमि अभिलेखों को पारदर्शी और सुलभ बनाया जाएगा।

आधुनिक तकनीक से होगा सर्वे

उप जिलाधिकारी प्रियंका गोयल ने बताया कि इस प्रोजेक्ट के अंतर्गत ड्रोन, रोवर और उन्नत सॉफ्टवेयर का उपयोग कर नगर के भवनों का सटीक सर्वे किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य शहरी उपभोक्ताओं को बिजली, पानी, टेलीफोन और बैंक ऋण जैसी सुविधाओं तक आसान पहुँच सुनिश्चित करना है। डिजिटल रिकॉर्ड तैयार होने से भूमि विवादों में कमी आएगी और मालिकाना हक स्पष्ट होगा।

नागरिकों से सहयोग की अपील

सर्वे कार्य के दौरान प्रशासन द्वारा नागरिकों से उनके आधार कार्ड, स्वामित्व संबंधी दस्तावेज और अन्य आवश्यक कागजात मांगे जाएंगे। प्रशासन ने समस्त नगरवासियों से अपील की है कि वे इस महत्वपूर्ण कार्य में सर्वे टीम का पूर्ण सहयोग करें ताकि रिकॉर्ड को त्रुटिहीन और पारदर्शी बनाया जा सके।

 

Voice Of News24