बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के कांग्रेस कमेटी द्वारा 17 फरवरी को प्रस्तावित लखनऊ विधानसभा घेराव कार्यक्रम को लेकर बुलंदशहर पुलिस पूरी तरह अलर्ट पर है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के कांग्रेस कमेटी द्वारा 17 फरवरी को प्रस्तावित लखनऊ विधानसभा घेराव कार्यक्रम को लेकर बुलंदशहर पुलिस पूरी तरह अलर्ट पर है। 16 फरवरी को हाउस अरेस्ट की कार्रवाई के बाद, मंगलवार (17 फरवरी) की सुबह भी पुलिस ने जिला उपाध्यक्ष और कोऑर्डिनेटर ज्ञानेंद्र सिंह राघव के आवास पर कड़ा पहरा बैठा दिया, जिससे वे लखनऊ कूच न कर सकें।

पुलिसिया पहरे में कांग्रेस नेता
जानकारी के अनुसार, मनरेगा संग्राम बचाओ की डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर प्रज्ञा गौड़ और उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह राघव दर्जनों मजदूरों के साथ लखनऊ जाने की तैयारी में थे। अनूपशहर कोतवाली की मलकपुर चौकी पुलिस ने मंगलवार सुबह रोरा स्थित राघव के आवास पर पहुँचकर उन्हें नजरबंद कर दिया। इससे पहले सोमवार शाम को भी प्रज्ञा गौड़ के आवास पर हाउस अरेस्ट की कार्रवाई की गई थी।
लोकतंत्र की हत्या का आरोप
नजरबंदी से आक्रोशित कांग्रेस नेता ज्ञानेंद्र सिंह राघव ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश सरकार पुलिस के दम पर विपक्ष की आवाज को दबाना चाहती है। राघव ने कहा कि यह कार्रवाई पूरी तरह से लोकतंत्र और संविधान विरोधी है। राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस जो लड़ाई किसान, मजदूर और नौजवानों के हक के लिए लड़ रही है, सरकार उस दमन करने का प्रयास कर रही है।
महराजगंज: पंचायत सहायकों ने ब्लॉक मुख्यालय पर किया प्रदर्शन, बीडीओ को सौंपा ज्ञापनhttps://t.co/eVOpcWE5hj
— Voice of News 24 (@VOfnews24) February 17, 2026




















