बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के सुप्रसिद्ध तीर्थ स्थल राजघाट में मंगलवार को फागुन अमावस्या के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के सुप्रसिद्ध तीर्थ स्थल राजघाट में मंगलवार को फागुन अमावस्या के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। कड़ाके की ठंड के बावजूद सुबह से ही भक्तों ने गंगा के विभिन्न घाटों पर पहुंचकर ‘हर-हर गंगे’ के जयकारों के साथ आस्था की डुबकी लगाई।

भक्तिमय हुआ वातावरण
राजघाट के बांके बिहारी घाट, दुर्गा देवी घाट और पक्के घाट पर सुबह से ही स्नान का सिलसिला शुरू हो गया था। हिंदू धर्म में फागुन अमावस्या पर गंगा स्नान का विशेष महत्व माना जाता है। स्नान के पश्चात श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और घाट पर मौजूद ब्राह्मणों को दान-दक्षिणा दी। इस दौरान हाथरस, अलीगढ़, सासनी और डिबाई सहित आसपास के कई जनपदों से भारी संख्या में लोग राजघाट पहुँचे।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम
भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। नरोरा थाना प्रभारी गंगा प्रसाद आर्य और राजघाट चौकी प्रभारी प्रशांत कुमार के नेतृत्व में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। घाटों पर जगह-जगह पुलिस बल तैनात रहा, वहीं सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस टीम ने मोटरबोट के जरिए जलधारा में निरंतर गश्त की, ताकि किसी भी अनहोनी को टाला जा सके।
महराजगंज: पंचायत सहायकों ने ब्लॉक मुख्यालय पर किया प्रदर्शन, बीडीओ को सौंपा ज्ञापनhttps://t.co/eVOpcWE5hj
— Voice of News 24 (@VOfnews24) February 17, 2026




















