मेरठ
मेरठ जनपद के कोरोना काल के दौरान बंद हुई मेरठ से अंबाला कैंट तक चलने वाली ट्रेन को पुन: शुरू करने की मांग जोर पकड़ने लगी है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

मेरठ जनपद के कोरोना काल के दौरान बंद हुई मेरठ से अंबाला कैंट तक चलने वाली ट्रेन को पुन: शुरू करने की मांग जोर पकड़ने लगी है। ‘मानव अधिकार न्याय सुरक्षा परिषद’ के राष्ट्रीय संस्थापक अवतार सिंह परवाना ने रेल मंत्री, भारत सरकार को पत्र लिखकर इस महत्वपूर्ण रेल सेवा को बहाल करने का आग्रह किया है।

पत्र में अवगत कराया गया कि मेरठ एक घनी आबादी और छावनी (कैंट) क्षेत्र है, जहाँ से प्रतिदिन हजारों यात्री अंबाला की ओर सफर करते हैं। पहले यह ट्रेन सुबह 5:00 बजे मेरठ से चलकर 11:00 बजे अंबाला पहुँच जाती थी, जिससे नौकरीपेशा और आम यात्रियों को बड़ी सुविधा होती थी। ट्रेन बंद होने के कारण वर्तमान में अन्य ट्रेनों में अत्यधिक भीड़ रहती है, जिससे यात्री जान जोखिम में डालकर खिड़कियों पर लटककर यात्रा करने को मजबूर हैं।
परिषद ने रेल मंत्री से मांग की है कि संबंधित अधिकारियों को निर्देशित कर इस जनहितकारी ट्रेन को शीघ्र संचालित कराया जाए।
महराजगंज: पंचायत सहायकों ने ब्लॉक मुख्यालय पर किया प्रदर्शन, बीडीओ को सौंपा ज्ञापनhttps://t.co/eVOpcWE5hj
— Voice of News 24 (@VOfnews24) February 17, 2026




















