सोना-चांदी धड़ाम: चांदी 1.80 लाख और सोना 38,000 रुपये हुआ सस्ता

नई दिल्ली

नई दिल्ली वैश्विक और घरेलू संकेतों के बीच भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में भारी “क्रैश” देखने को मिल रहा है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

नई दिल्ली वैश्विक और घरेलू संकेतों के बीच भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में भारी “क्रैश” देखने को मिल रहा है। मंगलवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी की कीमतों में एक ही झटके में 4,600 रुपये से अधिक की गिरावट दर्ज की गई, जिससे भाव गिरकर 2,35,206 रुपये प्रति किलो पर आ गया।

गौरतलब है कि बीती 29 जनवरी को चांदी ₹4.20 लाख के अपने ऐतिहासिक उच्चतम स्तर पर थी, जहाँ से अब यह 1,80,157 रुपये प्रति किलो तक सस्ती हो चुकी है। वहीं, सोने की बात करें तो 2 अप्रैल की एक्सपायरी वाला गोल्ड वायदा ₹1,210 फिसलकर 1,53,550 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर आ गया। अपने ऑल-टाइम हाई (₹1,93,096) के मुकाबले सोना अब 38,336 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता मिल रहा है। बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, ऊंचे स्तरों पर मुनाफावसूली और कमजोर वैश्विक मांग के चलते कीमतों में यह बड़ा करेक्शन देखा जा रहा है।

 

Voice Of News24