बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के ककोड़ थाना क्षेत्र की युवराज कॉलोनी में नाली के पानी के निकास को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के ककोड़ थाना क्षेत्र की युवराज कॉलोनी में नाली के पानी के निकास को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि सीमा पर तैनात एक फौजी की पत्नी के साथ दबंगों द्वारा मारपीट और घोर अभद्रता का मामला सामने आया है।
पीड़ित महिला ने आरोपियों पर मारपीट के साथ-साथ छेड़छाड़ और बेहद घिनौनी बदसलूकी करने का गंभीर आरोप लगाया है। घटना की जानकारी मिलते ही महिला के परिजन मौके पर पहुंच गए और उन्होंने दूसरे पक्ष के पिता की जमकर पिटाई कर दी। बीच सड़क पर हुई इस मारपीट का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
कॉलोनी में तनाव व्याप्त है और लोग सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं। पुलिस ने वीडियो और शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि कानून हाथ में लेने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
बलिया: शिवपुर नई बस्ती में विधिक जागरूकता शिविर संपन्न, 22 फरवरी को लगेगा ‘मेगा कैंप’https://t.co/HFBvZaUY55
— Voice of News 24 (@VOfnews24) February 12, 2026




















