बलिया
बलिया उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार एवं जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष अनिल कुमार झा के आदेश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा शिवपुर नई बस्ती में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

बलिया उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार एवं जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष अनिल कुमार झा के आदेश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा शिवपुर नई बस्ती में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। प्राधिकरण के सचिव संजय कुमार गोंड के कुशल निर्देशन में परालीगल वालेंटियर्स (अधिकार मित्र) ने नागरिकों को उनके कानूनी अधिकारों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।
शिविर के दौरान विशेष रूप से आगामी 22 फरवरी 2026 को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित गंगा बहुउद्देशीय सभागार में आयोजित होने वाले मेगा/बृहद विधिक सहायता शिविर के बारे में जागरूक किया गया। बताया गया कि इस विशाल शिविर का उद्देश्य निर्बल वर्ग, दिव्यांगजन, महिलाओं, बच्चों, असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों और अनुसूचित जाति/जनजाति के लोगों को सीधे लाभ पहुँचाना है।
इन योजनाओं की दी गई जानकारी: शिविर में उपस्थित लोगों को सरकार की विभिन्न योजनाओं जैसे वृद्धावस्था एवं विधवा पेंशन, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, कन्या सुमंगला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना और विश्वकर्मा सम्मान योजना के बारे में विस्तार से बताया गया। इसके साथ ही किसानों और दिव्यांगजनों के लिए संचालित विशेष परियोजनाओं पर भी चर्चा की गई।
कार्यक्रम का सफल संचालन पार्वती वर्मा, रीता शर्मा और शिल्पी गुप्ता ने किया। उन्होंने स्थानीय निवासियों से अपील की कि वे 22 फरवरी को होने वाले मेगा शिविर में अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर सरकारी योजनाओं का लाभ उठाएं।
अनूपशहर: डंपर की चपेट में आने से वृद्ध की मौत, परिजनों का हंगामा@bulandshahrpol https://t.co/vKZaT2ubHT
— Voice of News 24 (@VOfnews24) February 12, 2026




















