बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के डिबाई महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर आयोजित रामघाट गंगा घाट मेले में सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के लिए प्रशासन ने पूरी ताकत झोंक दी है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के डिबाई महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर आयोजित रामघाट गंगा घाट मेले में सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के लिए प्रशासन ने पूरी ताकत झोंक दी है। बुधवार को उप जिलाधिकारी (SDM) मनीष कुमार और पुलिस क्षेत्राधिकारी (CO) मधुप कुमार सिंह ने भारी पुलिस बल के साथ गंगा घाट का स्थलीय निरीक्षण किया और तैनात कर्मचारियों को सख्त दिशा-निर्देश जारी किए।
लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई
अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि मेले में आने वाले शिव भक्तों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। निरीक्षण के दौरान सीओ मधुप कुमार सिंह ने रामघाट थाना प्रभारी संदीप सिंह को निर्देश दिए कि वे सभी ड्यूटी पॉइंट्स का नियमित निरीक्षण करें। उन्होंने दो-टूक शब्दों में कहा कि अपनी पोस्ट से अनुपस्थित रहने वाले या ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ तत्काल सख्त कार्रवाई की जाएगी।
बॉर्डर तक सुरक्षा का पहरा
गंगा घाट से लेकर अलीगढ़ और बुलंदशहर की सीमाओं तक पुलिस बल को अलर्ट पर रखा गया है। निरीक्षण के दौरान नायब तहसीलदार लविंन कुमार, महामंडलेश्वर डॉ. सुरेंद्रानंद गिरी और थाना प्रभारी संदीप सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। प्रशासन की इस सक्रियता का उद्देश्य महाशिवरात्रि के दौरान लाखों की भीड़ को सुरक्षित और व्यवस्थित वातावरण प्रदान करना है।
महराजगंज: बेहोशी की हालत में मिला अज्ञात व्यक्ति, पहचान की अपीलhttps://t.co/QDWkmHb1jc
— Voice of News 24 (@VOfnews24) February 10, 2026




















