वैद्य यज्ञदत्त शर्मा आयुर्वेद महाविद्यालय में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के खुर्जा देहात साइबर अपराधों पर लगाम कसने के उद्देश्य से साइबर क्राइम पुलिस टीम द्वारा वैद्य यज्ञदत्त शर्मा आयुर्वेद महाविद्यालय में एक विशेष जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

 

बुलंदशहर जनपद के खुर्जा देहात साइबर अपराधों पर लगाम कसने के उद्देश्य से साइबर क्राइम पुलिस टीम द्वारा वैद्य यज्ञदत्त शर्मा आयुर्वेद महाविद्यालय में एक विशेष जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस सत्र में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीम ने ऑनलाइन ठगी, सोशल मीडिया हैकिंग और फिशिंग जैसे बढ़ते खतरों पर विस्तार से प्रकाश डाला। अधिकारियों ने विशेष रूप से चेतावनी दी कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें और न ही अपना OTP या पासवर्ड किसी के साथ साझा करें। उन्होंने बताया कि जागरूकता ही साइबर अपराधों से बचने का सबसे प्रभावी हथियार है।

इसके साथ ही, साइबर अपराध का शिकार होने पर त्वरित सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 1930 और राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल के उपयोग की प्रक्रिया भी समझाई गई। प्रशिक्षण के अंत में टीम ने छात्रों के जिज्ञासापूर्ण प्रश्नों के उत्तर देकर उनकी शंकाओं का समाधान किया। महाविद्यालय प्रशासन ने पुलिस टीम की इस महत्वपूर्ण पहल के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

 

Voice Of News24

शिव विवाह प्रसंग से भावविभोर हुआ पंडाल, चतुर्थ दिवस पर गूंजा वैदिक मंत्रोच्चारश्री श्री 108 श्री शतचंडी महायज्ञ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, अयोध्या से पधारे प्रवचनकर्ता ने बांधा समां