महराजगंज
महराजगंज जनपद के सिसवा क्षेत्र में एक तेज रफ्तार कार के अनियंत्रित होने से बड़ा हादसा हो गया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के सिसवा क्षेत्र में एक तेज रफ्तार कार के अनियंत्रित होने से बड़ा हादसा हो गया। यहाँ एक कार सड़क किनारे लगे विद्युत पोल से इतनी जोरदार तरीके से टकराई कि बिजली के दो खंभे क्षतिग्रस्त हो गए। टक्कर की तीव्रता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि एक पोल जड़ से उखड़ गया, जबकि दूसरा पोल टूटकर टुकड़ों में बिखर गया।
इस भीषण भिड़ंत में कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। गनीमत यह रही कि इतनी बड़ी टक्कर के बावजूद कार चालक बाल-बाल बच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ड्राइवर को कोई गंभीर चोट नहीं आई है, जिसे एक चमत्कार माना जा रहा है।
हादसे के बाद मौके पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा और बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हुई। सूचना मिलने पर स्थानीय लोग जमा हो गए और फिलहाल क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त गाड़ी को सड़क से हटाने की कार्रवाई की जा रही है। विद्युत विभाग को भी घटना की सूचना दे दी गई है ताकि पोल की मरम्मत कर आपूर्ति बहाल की जा सके।
महराजगंज: बेहोशी की हालत में मिला अज्ञात व्यक्ति, पहचान की अपीलhttps://t.co/QDWkmHb1jc
— Voice of News 24 (@VOfnews24) February 10, 2026





















