महराजगंज
महराजगंज जनपद के फरेन्दा क्षेत्र के ग्राम गोपालापुर स्थित प्रसिद्ध बउरहवा बाबा शिव मंदिर के प्रांगण में शिव शक्ति महायज्ञ का भव्य शुभारंभ सुनिश्चित किया गया है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के फरेन्दा क्षेत्र के ग्राम गोपालापुर स्थित प्रसिद्ध बउरहवा बाबा शिव मंदिर के प्रांगण में शिव शक्ति महायज्ञ का भव्य शुभारंभ सुनिश्चित किया गया है। इस धार्मिक अनुष्ठान के पहले दिन आयोजित कलश यात्रा में आस्था का अभूतपूर्व संगम देखने को मिला, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

कलश यात्रा के दौरान भक्तों के गगनभेदी जयकारों से पूरा शहर और स्थानीय बाजार गुंजायमान हो उठा। यात्रा का मुख्य आकर्षण भगवान भोलेनाथ की मनमोहक झांकी रही, जिसने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया और वातावरण को पूरी तरह शिवमय बना दिया।

धार्मिक रीति-रिवाजों और मंत्रोच्चार के बीच शुरू हुए इस महायज्ञ को लेकर क्षेत्र के भक्तों में भारी उत्साह है। यज्ञ समिति ने बताया कि आगामी दिनों में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों और प्रवचनों का आयोजन किया जाएगा। इस भव्य आयोजन की विशेष झलकियां और एक्सक्लूसिव वीडियो आप वॉइस ऑफ न्यूज़ 24 पर देख सकते हैं।
महराजगंज: बेहोशी की हालत में मिला अज्ञात व्यक्ति, पहचान की अपीलhttps://t.co/QDWkmHb1jc
— Voice of News 24 (@VOfnews24) February 10, 2026





















