महराजगंज
महराजगंज जनपद के दिग्विजयनाथ इंटरमीडिएट कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) द्वारा ओबरी पंचायत भवन में आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर का बुधवार को भव्य समापन हुआ। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के दिग्विजयनाथ इंटरमीडिएट कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) द्वारा ओबरी पंचायत भवन में आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर का बुधवार को भव्य समापन हुआ। समापन समारोह में स्वयंसेवकों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों और सामाजिक संदेशों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

गोरक्षपीठाधीश्वर महंत अवेद्यनाथ महाविद्यालय की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. मनीषा त्रिपाठी ने बतौर मुख्य अतिथि कहा कि सेवा ही समाज में आगे बढ़ने का सबसे बड़ा माध्यम है। उन्होंने युवाओं को आत्मबल और सत्यनिष्ठा का पाठ पढ़ाते हुए कहा, “मनोरथ से नहीं, बल्कि उद्यम से कार्य सिद्ध होते हैं। सेवा भाव हमें अपनी आंतरिक शक्ति को पहचानने का अवसर देता है।”

विशिष्ट विचार
कॉलेज के प्रवक्ता डॉ. राकेश तिवारी ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना व्यक्ति के भीतर अहंकार को त्यागकर निर्माण की भावना जागृत करती है। वहीं, अध्यक्षता कर रहे उप प्रधानाचार्य लेफ्टिनेंट शेषनाथ ने समयबद्धता पर जोर देते हुए कहा कि योजनाबद्ध जीवन ही व्यक्ति को शिखर तक ले जाता है।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
कार्यक्रम का आकर्षण स्वयंसेवकों द्वारा दी गई प्रस्तुतियां रहीं। शिवम जायसवाल की टीम ने डिजिटल जागरूकता पर शानदार नाटक प्रस्तुत किया। अंकिता, शुभम और हर्षित ने प्रेरणादायक गीतों से उत्साह भरा, जबकि खुशबू ने साप्ताहिक प्रतिवेदन पढ़ा। कार्यक्रम का संचालन शिवम जायसवाल और आभार ज्ञापन कार्यक्रम अधिकारी रामसुखी यादव ने किया। इस दौरान विनोद कुमार विमल, बलवीर सिंह और अश्वनी तिवारी सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
महराजगंज: बेहोशी की हालत में मिला अज्ञात व्यक्ति, पहचान की अपीलhttps://t.co/QDWkmHb1jc
— Voice of News 24 (@VOfnews24) February 10, 2026























