बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के आगामी फाल्गुन मास कांवड़ यात्रा 2026 को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस ने कमर कस ली है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के आगामी फाल्गुन मास कांवड़ यात्रा 2026 को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस ने कमर कस ली है। बुधवार को क्षेत्राधिकारी नगर प्रखर पाण्डेय और उपजिलाधिकारी सदर दिनेश चन्द ने थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के प्रमुख मंदिरों का संयुक्त रूप से स्थलीय निरीक्षण किया।

अधिकारियों ने मंदिर परिसरों में साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल और श्रद्धालुओं की कतारों के लिए बैरिकेडिंग का जायजा लिया। इस दौरान मंदिर के पुजारियों और प्रबंधन समितियों से वार्ता कर सुरक्षा संबंधी सुझाव लिए गए। अधिकारियों ने निर्देश दिए कि कांवड़ियों की सुविधा और सुरक्षा में किसी भी प्रकार की कोताही न बरती जाए।
सुरक्षा का संदेश और पैदल गश्त
मंदिरों के निरीक्षण के बाद पुलिस बल ने शहर के मिश्रित आबादी वाले संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल गश्त की। इस फ्लैग मार्च का उद्देश्य आमजन में सुरक्षा का भाव पैदा करना और अराजक तत्वों को कड़ा संदेश देना रहा।
सीओ नगर ने स्पष्ट चेतावनी दी कि पर्व के दौरान अफवाह फैलाने वालों या कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह राठौर सहित सभी चौकी प्रभारी और भारी पुलिस बल मौजूद रहा।
बेलसरा में वित्तीय साक्षरता सप्ताह का आयोजन, ग्रामीणों को सिखाए गए बैंकिंग सुरक्षा के गुरhttps://t.co/wsldf1p3Uy
— Voice of News 24 (@VOfnews24) February 11, 2026























