महेश राम अशोक कुमार कन्या इंटर कॉलेज में विदाई समारोह: जूनियर छात्राओं ने दी शानदार विदाई

महराजगंज

महराजगंज: धानी बाजार स्थित महेश राम अशोक कुमार कन्या इंटर कॉलेज में मंगलवार को कक्षा 12वीं की छात्राओं के लिए विदाई समारोह का भव्य आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज: धानी बाजार स्थित महेश राम अशोक कुमार कन्या इंटर कॉलेज में मंगलवार को कक्षा 12वीं की छात्राओं के लिए विदाई समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान जूनियर छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक और नाट्य प्रस्तुतियों के जरिए सभी का मन मोह लिया और अपने सीनियर्स को भावभीनी विदाई दी।

 

समारोह में विदा होने वाली छात्राओं ने कॉलेज के दिनों की यादें साझा करते हुए शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि और कॉलेज के प्रबंधक परमात्मा अग्रहरि ने छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा, “सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता; यदि आप ईमानदारी और कड़े परिश्रम के साथ आगे बढ़ेंगी, तो मंजिल अवश्य मिलेगी।”

प्रधानाचार्य ने भी छात्राओं के अनुशासन की प्रशंसा की और उन्हें आगामी परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ और बड़ी संख्या में छात्राएं मौजूद रहीं।

 

 

Voice Of News24