नौतनवा में उबाल: संदिग्ध मौत के बाद परिजनों का हंगामा, सड़क जाम कर धरने पर बैठे लोग

महराजगंज

महराजगंज जनपद के नौतनवा थाना क्षेत्र के अंतर्गत व्यवसायी अजय वर्मा (36 वर्ष) का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने के मामले ने अब हिंसक रूप ले लिया है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के नौतनवा थाना क्षेत्र के अंतर्गत व्यवसायी अजय वर्मा (36 वर्ष) का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने के मामले ने अब हिंसक रूप ले लिया है। बुधवार को आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने पुलिस की प्रारंभिक कार्रवाई से असंतोष जताते हुए सड़क जाम कर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया।

साफ खुलासे की मांग पर अड़े ग्रामीण

निर्माणाधीन राइस मिल के पास मिले शव को लेकर परिजनों का स्पष्ट आरोप है कि यह दुर्घटना नहीं बल्कि सोची-समझी हत्या है। प्रदर्शनकारियों ने शव का अंतिम संस्कार करने से साफ मना कर दिया है। उनकी मांग है कि जिले के उच्चाधिकारियों को मौके पर बुलाया जाए और मामले का तत्काल व निष्पक्ष खुलासा किया जाए।

ठप हुआ यातायात

प्रदर्शन के कारण सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं, जिससे राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मौके पर तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात है। परिजनों का कहना है कि जब तक दोषियों को बेनकाब नहीं किया जाता, उनका आंदोलन जारी रहेगा। पुलिस प्रशासन प्रदर्शनकारियों को समझाने और जाम खुलवाने के प्रयास में जुटा है।

 

शिव विवाह प्रसंग से भावविभोर हुआ पंडाल, चतुर्थ दिवस पर गूंजा वैदिक मंत्रोच्चारश्री श्री 108 श्री शतचंडी महायज्ञ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, अयोध्या से पधारे प्रवचनकर्ता ने बांधा समां