सिद्धार्थनगर के डॉ. अब्दुल वहाब सिद्दीकी ‘उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान’ से सम्मानित, जिले में हर्ष की लहर

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. अब्दुल वहाब सिद्दीकी ने अपनी चिकित्सा सेवा और उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों से जिले का मान प्रदेश स्तर पर बढ़ाया है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. अब्दुल वहाब सिद्दीकी ने अपनी चिकित्सा सेवा और उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों से जिले का मान प्रदेश स्तर पर बढ़ाया है। लखनऊ स्थित बुद्ध ऑडिटोरियम में आयोजित एक भव्य समारोह के दौरान उन्हें प्रतिष्ठित ‘उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान’ से नवाजा गया।

यह सम्मान उन्हें उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री दानिश आजाद अंसारी के कर-कमलों द्वारा प्रदान किया गया। इस गरिमामय अवसर पर सिने स्टार फरहाना फातिमा, मोहनलालगंज विधायक अमरेश रावत, पूर्व आईएएस अनीस अंसारी, पीसीएस अधिकारी स्वाति गुप्ता व प्रीति कुमारी सहित चिकित्सा जगत की जानी-मानी हस्तियां उपस्थित रहीं।

सफलता का श्रेय माता-पिता और गुरुजनों को

सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. सिद्दीकी ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों के मार्गदर्शन को दिया। उन्होंने भावुक होते हुए कहा, “यह सम्मान मेरे लिए केवल एक उपलब्धि नहीं, बल्कि समाज के प्रति मेरी जिम्मेदारी को और बढ़ाने वाला है। मैं भविष्य में भी पूरी निष्ठा के साथ जनसेवा और चिकित्सा क्षेत्र में अपना योगदान देता रहूँगा।”

डॉ. अब्दुल वहाब को यह गौरव मिलने की सूचना मिलते ही सिद्धार्थनगर जिले में खुशी की लहर दौड़ गई। उनके पैतृक आवास पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। शुभचिंतकों और स्थानीय नागरिकों का कहना है कि उनकी मेहनत और सेवाभाव ने आज पूरे जनपद को गौरवान्वित किया है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.