स्वयंसेवकों ने निकाली सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली, सेवा से समाज को सशक्त करने का आह्वान

महराजगंज

महराजगंज जनपद के दिग्विजयनाथ इंटरमीडिएट कॉलेज, चौक बाजार की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) द्वारा ओबरी पंचायत भवन के प्रांगण में आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर के चौथे दिन स्वयंसेवकों ने विविध कार्यक्रमों के माध्यम से समाज सेवा का संकल्प लिया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के दिग्विजयनाथ इंटरमीडिएट कॉलेज, चौक बाजार की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) द्वारा ओबरी पंचायत भवन के प्रांगण में आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर के चौथे दिन स्वयंसेवकों ने विविध कार्यक्रमों के माध्यम से समाज सेवा का संकल्प लिया। रविवार को शिविर के बौद्धिक सत्र का शुभारंभ मुख्य अतिथि महराजगंज इंटर कॉलेज के शिक्षक मनोज कन्नौजिया ने किया।

  

सेवा से बदलती है समाज की दशा

मुख्य अतिथि मनोज कन्नौजिया ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि सेवा के माध्यम से ही हम समाज को सुदृढ़ बना सकते हैं। उन्होंने जोर दिया कि युवाओं द्वारा किया गया सेवा का प्रत्येक कार्य समाज को नई दिशा और दशा प्रदान करता है। विशिष्ट अतिथि कंप्यूटर साइंस प्रवक्ता शैलेश वर्मा ने NSS के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए छात्रों को राष्ट्र के प्रति समर्पण हेतु प्रेरित किया।

सड़क सुरक्षा हेतु जन-जागरण

शिविर के अंतर्गत स्वयंसेवकों ने ठेकी चौराहे पर ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए एक भव्य ‘सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली’ निकाली। रैली के माध्यम से लोगों को यातायात नियमों के पालन हेतु प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान रिद्धि कुमारी रानी ने व्याख्यान प्रस्तुत किया, जबकि संचालन स्वयंसेविका गरिमा पटेल द्वारा किया गया।

इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी रामसुखी यादव और बलबीर सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे। मीडिया प्रभारी डॉ. राकेश कुमार तिवारी ने बताया कि शिविर के आगामी दिनों में अन्य सामाजिक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.