श्यामदेउरवा: ट्रेलर की टक्कर से ट्रांसफार्मर और पोल ध्वस्त, 4000 घरों की बत्ती हुई गुल

महराजगंज

महराजगंज जनपद के थाना क्षेत्र के कंचनपुर अस्पताल के पास एक अनियंत्रित ट्रेलर ने बिजली के खंभों और ट्रांसफार्मर को जोरदार टक्कर मार दी,पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के थाना क्षेत्र के कंचनपुर अस्पताल के पास एक अनियंत्रित ट्रेलर ने बिजली के खंभों और ट्रांसफार्मर को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। इस हादसे में डबल पोल पर रखा 25 केवीए का ट्रांसफार्मर और तीन अन्य पोल टूटकर जमीन पर गिर गए, जिसके कारण लगभग 4000 उपभोक्ताओं को घंटों बिजली संकट का सामना करना पड़ा।

परतावल विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता (JE) कमलेश कुमार चौधरी ने बताया कि यह घटना शाम करीब 6:50 बजे हुई। 33/11 केवी उपकेंद्र हरपुर तिवारी से जुड़ी 11 केवी लाइन इस टक्कर के कारण पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इससे न केवल जनता को परेशानी हुई, बल्कि विद्युत विभाग को भी भारी राजस्व का नुकसान हुआ है।

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

घटना की गंभीरता को देखते हुए थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने अवर अभियंता की तहरीर पर सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम 1984 की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस वाहन और चालक के खिलाफ विधिक कार्रवाई कर रही है।

राहत की बात यह रही कि विभाग ने युद्धस्तर पर कार्य करते हुए घटना के महज तीन घंटे के भीतर ही वैकल्पिक व्यवस्था के जरिए आपूर्ति बहाल कर दी। जेई कमलेश चौधरी ने पुष्टि की है कि वर्तमान में क्षेत्र की विद्युत सप्लाई सुचारू रूप से चालू है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.