महराजगंज: विदाई समारोह से लौट रहे छात्र पर जानलेवा हमला, लोहे की रॉड से सिर फोड़ा

महराजगंज

महराजगंज जनपद के निचलौल कस्बे में शनिवार को एक स्कूल के विदाई समारोह के बाद खूनी संघर्ष का मामला सामने आया है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के निचलौल कस्बे में शनिवार को एक स्कूल के विदाई समारोह के बाद खूनी संघर्ष का मामला सामने आया है। यहाँ 12वीं कक्षा के छात्र नीरज गुप्ता पर दबंगों ने लोहे की रॉड से हमला कर उसे मरणासन्न कर दिया। गंभीर हालत में छात्र को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

घटना शनिवार, 7 फरवरी की शाम करीब 4 बजे की है। कोहड़वल निवासी धीरज गुप्ता ने पुलिस को बताया कि उनका छोटा भाई नीरज स्कूल में विदाई समारोह (फेयरवेल) खत्म कर बाहर निकला था। तभी पहले से घात लगाए बैठे अब्दुल, आफताब, सलीम और उनके 5 अज्ञात साथियों ने उसे घेर लिया। आरोप है कि पुराने विवाद को लेकर आरोपियों ने गाली-गलौज की और नीरज के सिर पर लोहे की रॉड से जोरदार प्रहार कर दिया, जिससे वह लहूलुहान होकर मौके पर ही बेहोश हो गया।

स्थानीय लोगों की मदद से घायल छात्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल ले जाया गया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल महराजगंज रेफर कर दिया। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

थानाध्यक्ष अखिलेश वर्मा ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर पर तीन नामजद और पांच अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है और मामले की निष्पक्ष जांच कर सख्त कानूनी कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.