महराजगंज: निचलौल में छात्रों के दो गुटों के बीच खूनी संघर्ष, बीच सड़क चले लात-घूंसे; वीडियो वायरल

महराजगंज

महराजगंज जनपद के निचलौल थाना क्षेत्र से छात्रों के बीच हिंसक झड़प का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ एक निजी विद्यालय के छात्रों के दो गुट किसी बात को लेकर आपस में भिड़ गए। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

 

महराजगंज जनपद के निचलौल थाना क्षेत्र से छात्रों के बीच हिंसक झड़प का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ एक निजी विद्यालय के छात्रों के दो गुट किसी बात को लेकर आपस में भिड़ गए। विवाद इतना बढ़ा कि निचलौल कस्बे के बीच चौराहे पर ही छात्रों ने एक-दूसरे पर जमकर लात-घूंसे बरसाए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

इस मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और छात्रों को तितर-बितर किया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कुछ छात्रों को मामूली चोटें आई हैं।

पुलिस प्रशासन अब स्कूल प्रबंधन के साथ मिलकर विवाद के कारणों की जांच कर रहा है। स्थानीय लोगों और अभिभावकों ने दिनदहाड़े हुई इस घटना पर गहरी चिंता जताई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और दोषियों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.