महराजगंज
महराजगंज जनपद को जल्द ही एक अत्याधुनिक और भव्य सभागार की सौगात मिलने वाली है। शुक्रवार को जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने कलेक्ट्रेट परिसर में निर्माणाधीन बहुउद्देशीय हॉल का स्थलीय निरीक्षण किया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद को जल्द ही एक अत्याधुनिक और भव्य सभागार की सौगात मिलने वाली है। शुक्रवार को जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने कलेक्ट्रेट परिसर में निर्माणाधीन बहुउद्देशीय हॉल का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण की प्रगति पर संतोष जताया और कार्यदायी संस्था को गुणवत्ता बनाए रखने के कड़े निर्देश दिए।
यह बहुउद्देशीय हॉल लगभग 16 करोड़ रुपये की भारी-भरकम लागत से तैयार किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने बताया कि निर्माण कार्य पूरा होने के बाद यह भवन जिले का एक प्रमुख केंद्र बनेगा। इसमें एक साथ कई आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी, जो प्रशासनिक और सार्वजनिक आयोजनों को नया स्वरूप देंगी।
जिलाधिकारी ने विश्वास जताया कि यह आधुनिक सभागार न केवल प्रशासन के लिए मददगार होगा, बल्कि आमजन को भी बेहतर सुविधाएं प्रदान करेगा। निरीक्षण के दौरान कलेक्ट्रेट के अन्य वरिष्ठ अधिकारी और निर्माण खंड के कर्मचारी उपस्थित रहे।
बुलंदशहर: नुमाइश से लौट रहे व्यक्ति का संदिग्ध शव बरामद, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप@Uppolice @bulandshahrpol https://t.co/VSKsBqMTfS
— Voice of News 24 (@VOfnews24) February 6, 2026




















