बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के डिबाई विधानसभा क्षेत्र के पला कसेर स्थित पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में शुक्रवार को एक भव्य करियर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के डिबाई विधानसभा क्षेत्र के पला कसेर स्थित पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में शुक्रवार को एक भव्य करियर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों ने छात्राओं को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार रहने और जीवन में स्पष्ट उद्देश्य चुनने के लिए प्रेरित किया।

विशेषज्ञों ने दिए सफलता के सूत्र
मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित सेवानिवृत्त आईजी केपी सिंह ने छात्राओं में जोश भरते हुए कहा, “कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती। छात्राओं को अभी से अपने जीवन का लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए।” वहीं, सेवानिवृत्त इंजीनियर डीबी सिंह ने करियर में उन्नति और तकनीकी कौशल विकसित करने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव साझा किए।
नवाचार में अग्रणी बना विद्यालय
मुख्य अतिथि सह जिला विद्यालय निरीक्षक (ADIO) दिनेश ने सरकार की योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए बताया कि नवाचार को बढ़ावा देने के लिए हर संभव सुविधा दी जा रही है। उन्होंने कहा, “यह जनपद का एकमात्र पीएम श्री योजना से आच्छादित माध्यमिक विद्यालय है, जिसने महज तीन वर्षों में प्रदेश स्तर पर अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है।” उन्होंने छात्राओं से विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं का लाभ उठाकर उद्यमिता की ओर कदम बढ़ाने का आह्वान किया।
प्रतिभाशाली छात्राओं का सम्मान
कार्यक्रम के दौरान शिक्षाविद श्रीमती रजनी सिंह ने छात्राओं द्वारा बनाए गए विज्ञान मॉडलों की सराहना की और उन्हें साहित्य व लेखन के क्षेत्र में भी सशक्त होने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर विद्यालय की मेधावी छात्राओं—दिव्या राजपूत, साजिया, जिया सलीम, वंशिका, रहनुमा, सुमेरा, फरहत सहित अन्य को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और वंदना के साथ हुआ। प्रधानाचार्य अखिलेश कुमार ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया और विद्यालय को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का संकल्प दोहराया।
बुलंदशहर: नुमाइश से लौट रहे व्यक्ति का संदिग्ध शव बरामद, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप@Uppolice @bulandshahrpol https://t.co/VSKsBqMTfS
— Voice of News 24 (@VOfnews24) February 6, 2026




















