आनंद नगर: नगर पंचायत कार्यालय पर अध्यक्ष विजयलक्ष्मी जायसवाल ने फहराया तिरंगा, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

आनंद नगर/फरेंदा

महराजगंज में 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर आज सोमवार को नगर पंचायत आनंद नगर कार्यालय परिसर में राष्ट्रप्रेम और भारी उत्साह का माहौल रहा।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज में 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर आज सोमवार को नगर पंचायत आनंद नगर कार्यालय परिसर में राष्ट्रप्रेम और भारी उत्साह का माहौल रहा। इस ऐतिहासिक दिन पर नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती विजयलक्ष्मी जायसवाल ने भव्य रूप से ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी।

शहीदों को नमन और विकास का संकल्प ध्वजारोहण के पश्चात उपस्थित नागरिकों को संबोधित करते हुए अध्यक्ष विजयलक्ष्मी जायसवाल ने कहा कि आज का दिन हमें संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर और उन अमर शहीदों के बलिदान की याद दिलाता है, जिनके कारण हम एक स्वतंत्र गणराज्य में सांस ले रहे हैं। उन्होंने जोर दिया कि नगर पंचायत आनंद नगर स्वच्छता, बेहतर सड़कों, जल संरक्षण और आकांक्षी योजनाओं के माध्यम से विकास के नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है।

अधिकारियों ने दिया एकता का संदेश कार्यक्रम में अधिशासी अधिकारी अनुज भारती ने देश की एकता और अखंडता को अक्षुण्ण रखने का आह्वान किया। वहीं, आकांक्षी योजना अधिकारी आदित्य चौधरी ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने की प्रतिबद्धता दोहराई। पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष व प्रतिनिधि श्री राजेश जायसवाल ने भी सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।

स्कूली बच्चों ने बांधा समां समारोह के दौरान स्थानीय स्कूली बच्चों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत गीतों और मनमोहक नृत्यों की प्रस्तुति दी, जिसने वहां मौजूद हर व्यक्ति को भाव-विभोर कर दिया। पूरा परिसर ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के नारों से गुंजायमान रहा।

इस अवसर पर सभासद ज्योति मिथिलेश कुमार पासवान, गुड़िया, सांवर यादव, प्रीति खटलानी, गौतम पटवा, सरस्वती देवी, शांति देवी, अजय कुमार, प्रदीप कुमार पांडे, सुभाष, लीलावती देवी, ऋषि चौरसिया, गौरी शंकर यादव, कैलाश, मनोज कुमार जायसवाल और विशाल जायसवाल सहित भारी संख्या में कर्मचारी और नगरवासी उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.