मऊ: 77वें गणतंत्र दिवस की तैयारियों को लेकर एसपी ने पुलिस लाइन में किया परेड निरीक्षण

मऊ

मऊ जनपद के आगामी 77वें गणतंत्र दिवस समारोह को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए मऊ पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ जनपद के आगामी 77वें गणतंत्र दिवस समारोह को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए मऊ पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक इलामारन ने रविवार को रिजर्व पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड का गहन निरीक्षण किया और चल रही तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की।

व्यवस्थाओं का लिया जायजा

निरीक्षण के दौरान एसपी इलामारन ने परेड की टुकड़ियों, सुरक्षा घेरे और ग्राउंड की साज-सज्जा का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि राष्ट्रीय पर्व के गरिमामय आयोजन में किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए। उन्होंने कार्यक्रम को सुरक्षित, सुसज्जित और अनुशासित ढंग से संपन्न कराने पर विशेष जोर दिया।

अधिकारियों के साथ की बैठक

निरीक्षण के बाद एसपी ने अपर पुलिस अधीक्षक, सभी क्षेत्राधिकारियों और प्रतिसार निरीक्षक के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस दौरान उन्होंने परेड के अभ्यास, आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता और पार्किंग व सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अंतिम रूपरेखा तैयार की। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि कहीं कोई कमी है, तो उसे समय रहते तत्काल दूर किया जाए।

मऊ पुलिस गणतंत्र दिवस समारोह को शांतिपूर्ण और गौरवशाली तरीके से आयोजित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इस मौके पर जनपद के सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

 

Voice Of News 24