बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के दानपुर ब्लॉक स्थित ग्राम कन्हेरा में कुदरत की मार ने किसानों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के दानपुर ब्लॉक स्थित ग्राम कन्हेरा में कुदरत की मार ने किसानों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। बीते दिनों हुई मूसलाधार बारिश और तेज आंधी के कारण खेतों में खड़ी सरसों की फसल पूरी तरह चौपट हो गई है। लहलहाती फसल के जमीन पर गिर जाने से किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीरें गहरी हो गई हैं।
तैयार फसल हुई बर्बाद गाँव के किसान राजेश, अमरसिंह, मुकेश और सरदेव ने अपना दुख साझा करते हुए बताया कि सरसों इस समय फली पर थी और कटाई का वक्त करीब था। लेकिन तेज हवाओं ने फसल को बिछा दिया है, जिससे फलियां टूटने और दाने झड़ने लगे हैं। किसानों का कहना है कि गिरी हुई फसल में नमी के कारण दाना काला पड़ने और सड़ने का खतरा बढ़ गया है, जिससे गुणवत्ता और पैदावार दोनों में भारी गिरावट आएगी।
मुआवजे की मांग लागत और कड़ी मेहनत के बाद तैयार हुई फसल के बर्बाद होने से किसानों की आर्थिक कमर टूट गई है। ग्रामीणों का कहना है कि खाद, बीज और सिंचाई पर पहले ही काफी खर्च हो चुका है, ऐसे में इस प्राकृतिक आपदा ने उन्हें कर्ज के बोझ तले दबा दिया है। कन्हेरा के किसानों ने जिला प्रशासन और शासन से तत्काल नुकसान का सर्वे कराकर उचित मुआवजा दिलाने की पुरजोर मांग की है। कृषि जानकारों का भी मानना है कि फसल गिरने से उत्पादन में 20 से 30 प्रतिशत तक की कमी आ सकती है।
हिम्मतगढ़ी: बसंत पंचमी पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच रखी गई होली, सुख-समृद्धि की कामनाhttps://t.co/XcXWzyQ9vK
— Voice of News 24 (@VOfnews24) January 23, 2026



















