बुलंदशहर: गैस सिलेंडर से लगी भीषण आग में घरेलू सामान राख, समाजसेवी ने बढ़ाया मदद का हाथ

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के तहसील क्षेत्र के गांव बैलोन में मंगलवार शाम गैस सिलेंडर फटने से एक बड़ा हादसा हो गया। यहाँ निवासी जगदीश हलवाई के घर में खाना बनाते समय अचानक सिलेंडर ने आग पकड़ ली। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


बुलंदशहर जनपद के तहसील क्षेत्र के गांव बैलोन में मंगलवार शाम गैस सिलेंडर फटने से एक बड़ा हादसा हो गया। यहाँ निवासी जगदीश हलवाई के घर में खाना बनाते समय अचानक सिलेंडर ने आग पकड़ ली। देखते ही देखते लपटों ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे घर में रखा सारा घरेलू सामान और छप्पर जलकर राख हो गया। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

घटना की सूचना मिलते ही समाजसेवी कपिल कुमार वार्ष्णेय (केडी फार्म हाउस) तुरंत मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। पीड़ित परिवार की दयनीय स्थिति देख उन्होंने संवेदनशीलता दिखाते हुए तत्काल छप्पर की जगह टीन शेड डलवाकर रहने की व्यवस्था कराई। वार्ष्णेय ने परिवार को हर संभव आर्थिक मदद और शासन से मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया है। ग्रामीणों ने समाजसेवी के इस त्वरित सहयोग की सराहना करते हुए प्रशासन से पीड़ित परिवार के लिए उचित मुआवजे की मांग की है।

 

 

Voice Of News 24