अमेठी
अमेठी जनपद में सक्रिय डीजल चोरों के विरुद्ध अभियान चलाते हुए जगदीशपुर कोतवाली पुलिस ने एक अंतर्राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ करने में बड़ी सफलता हासिल की है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

अमेठी जनपद में सक्रिय डीजल चोरों के विरुद्ध अभियान चलाते हुए जगदीशपुर कोतवाली पुलिस ने एक अंतर्राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ करने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर छापेमारी करते हुए गिरोह के दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
तलाशी के दौरान पुलिस ने मौके से 12 ड्रमों में भरा करीब 2600 लीटर डीजल बरामद किया है। बरामद किए गए डीजल युक्त केमिकल की बाज़ार में अनुमानित कीमत 2 लाख रुपये बताई जा रही है। यह गिरोह लंबे समय से वाहनों और टैंकरों से ईंधन चोरी कर अवैध रूप से सप्लाई करने के धंधे में लिप्त था। पुलिस टीम अब गिरोह के अन्य सदस्यों और इनके नेटवर्क से जुड़े अन्य ठिकानों का पता लगाने में जुटी है। इस कार्रवाई से डीजल माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है।
बरेली: मीरगंज पुलिस ने दो चरस तस्करों को दबोचा, बाइक और नशीला पदार्थ बरामदhttps://t.co/0yJ10iKDem
— Voice of News 24 (@VOfnews24) January 21, 2026























