हापुड़
हापुड़ जनपद के उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में आबकारी विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 2.5 करोड़ रुपये मूल्य की एक्सपायर्ड (कालबाधित) शराब और बीयर को नष्ट कर दिया है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

हापुड़ जनपद के उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में आबकारी विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 2.5 करोड़ रुपये मूल्य की एक्सपायर्ड (कालबाधित) शराब और बीयर को नष्ट कर दिया है। यह कार्रवाई आबकारी आयुक्त के निर्देशानुसार जिलाधिकारी के आदेश पर पूरी पारदर्शिता के साथ की गई।
बड़ी मात्रा में बरामदगी और विनष्टीकरण बुधवार शाम को ओम किरण लॉजिस्टिक पार्क में भारी मात्रा में बीयर और विदेशी मदिरा का विनष्टीकरण किया गया। जिला आबकारी अधिकारी प्रकाश श्रीवास्तव के अनुसार, लॉजिस्टिक पार्क से कुल 6,188 पेटियां बीयर और 92 केग नष्ट किए गए। इसके अतिरिक्त, एक अन्य थोक विक्रेता के प्रतिष्ठान से 31 पेटी विदेशी शराब और 23 पेटी बीयर भी नष्ट की गई।
स्वास्थ्य सुरक्षा के मद्देनजर कदम अधिकारियों ने बताया कि यह सभी स्टॉक अपनी निर्धारित वैधता अवधि (Shelf Life) पूरी कर चुका था। नियमानुसार, स्वास्थ्य जोखिमों को देखते हुए एक्सपायर्ड मदिरा को बाजार में बिकने से रोकने हेतु नष्ट करना अनिवार्य है। इस दौरान उप आबकारी आयुक्त मेरठ प्रभार और तहसीलदार गढ़ मुख्य रूप से उपस्थित रहे। विभाग ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी अवैध और कालबाधित मदिरा के विरुद्ध ऐसा अभियान जारी रहेगा।
बरेली: मीरगंज पुलिस ने दो चरस तस्करों को दबोचा, बाइक और नशीला पदार्थ बरामदhttps://t.co/0yJ10iKDem
— Voice of News 24 (@VOfnews24) January 21, 2026





















