सिद्धार्थनगर: साइबर ठगी पर लगाम लगाने को पुलिस-बैंकों का साझा मोर्चा, एएसपी ने बैंक प्रबंधकों के साथ की अहम बैठक

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद को साइबर अपराध मुक्त बनाने की दिशा में मंगलवार को पुलिस लाइन स्थित बुद्धा कॉम्प्लेक्स में एक महत्वपूर्ण गोष्ठी आयोजित की गई। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


सिद्धार्थनगर जनपद को साइबर अपराध मुक्त बनाने की दिशा में मंगलवार को पुलिस लाइन स्थित बुद्धा कॉम्प्लेक्स में एक महत्वपूर्ण गोष्ठी आयोजित की गई। अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में जनपद के सभी प्रमुख बैंकों के मैनेजरों ने भाग लिया।

संदिग्ध लेन-देन पर रहेगी पैनी नजर बैठक के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ने बैंक प्रबंधकों को निर्देशित किया कि वे संदिग्ध ट्रांजेक्शन और ‘मनी म्यूल’ (फर्जी बैंक खातों) की पहचान कर तत्काल पुलिस को सूचित करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि साइबर अपराधियों पर नकेल कसने के लिए बैंकों का रियल-टाइम सहयोग अनिवार्य है। एएसपी ने होल्ड राशि वाले मामलों में न्यायालय के आदेशों का शीघ्र अनुपालन करने और बैंकों में सुरक्षा उपकरणों जैसे सीसीटीवी व अलार्म सिस्टम को दुरुस्त रखने पर भी जोर दिया।

हेल्पलाइन 1930 का होगा प्रचार बैठक में निर्णय लिया गया कि बैंक और पुलिस मिलकर जन-जागरूकता अभियान चलाएंगे। एएसपी ने बैंकों से साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 का व्यापक प्रचार-प्रसार करने की अपील की, ताकि पीड़ित व्यक्ति समय रहते अपनी शिकायत दर्ज करा सके। सभी बैंक प्रबंधकों ने पुलिस के साथ बेहतर समन्वय और पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

 

 

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.