सिद्धार्थनगर: ‘मनरेगा बचाओ संग्राम’ के तहत कांग्रेसियों का उपवास, केंद्र सरकार पर साधा निशाना

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद में कांग्रेस पार्टी द्वारा देशव्यापी स्तर पर चलाए जा रहे ‘मनरेगा बचाओ संग्राम’ अभियान के तहत रविवार को सिद्धार्थनगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपनी आवाज बुलंद की।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद में कांग्रेस पार्टी द्वारा देशव्यापी स्तर पर चलाए जा रहे ‘मनरेगा बचाओ संग्राम’ अभियान के तहत रविवार को सिद्धार्थनगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपनी आवाज बुलंद की। कांग्रेस जिलाध्यक्ष क़ाज़ी सुहेल अहमद के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने गांधी आश्रम स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष एक दिवसीय उपवास रखा और केंद्र सरकार से मनरेगा के मूल स्वरूप को तत्काल बहाल करने की मांग की।

मनरेगा गरीबों की ‘जीवन रेखा’ पर हमला: काजी सुहेल


उपवास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष क़ाज़ी सुहेल अहमद ने कहा कि मनरेगा केवल एक सरकारी योजना नहीं, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों के गरीबों और मजदूरों के लिए ‘जीवन रेखा’ है। उन्होंने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि योजना में तकनीकी बदलाव और पेचीदगियां लाकर इसकी आत्मा को कमजोर किया जा रहा है, जिससे करोड़ों परिवारों की आजीविका पर संकट खड़ा हो गया है।

बजट कटौती और भुगतान में देरी पर रोष

कार्यक्रम में मौजूद पूर्व सांसद मोहम्मद मोकीम ने कहा कि मनरेगा महात्मा गांधी के आत्मनिर्भर भारत के सपने का आधार है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार जानबूझकर बजट में कटौती कर रही है और मजदूरी भुगतान में देरी कर रही है ताकि इस योजना को धीरे-धीरे खत्म किया जा सके। उन्होंने चेतावनी दी कि कांग्रेस गरीबों के अधिकारों के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं करेगी।

वहीं, मनरेगा कोआर्डिनेटर राजन श्रीवास्तव ने कहा कि बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी के इस दौर में मनरेगा सुरक्षा कवच का काम करती है। इसे कमजोर करना सीधे तौर पर गरीबों पर हमला है। उन्होंने संकल्प दोहराया कि कांग्रेस सड़क से संसद तक इस मुद्दे पर आंदोलन जारी रखेगी।

इनकी रही मुख्य उपस्थिति

इस एक दिवसीय उपवास और विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से निम्नलिखित पदाधिकारी शामिल रहे। किसान कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अमित सिंह, कृष्ण बहादुर सिंह, सतीश चन्द्र त्रिपाठी,ग़ालिब बिसेन, अनिल सिंह अन्नू, सादिक अहमद, पंकज चतुर्वेदी,इश्तियाक चौधरी, अकील अहमद मुन्नू, अश्विनी सिंह सोलंकी, रियाज़ मनिहार,संतोष त्रिपाठी, मोबीन खान, मुकेश चौबे, होरी लाल श्रीवास्तव और रितेश त्रिपाठी,इसके अलावा रियाजउद्दीन राईनी, गुल मोहम्मद, डॉ. प्रमोद कुमार, विज्ञानी बाबा सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Voice Of News 24

 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.