बलरामपुर: प्रभारी मंत्री राकेश सचान ने की विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

बलरामपुर

बलरामपुर जनपद में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं जनपद के प्रभारी मंत्री राकेश सचान की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में एक उच्च स्तरीय बैठक संपन्न हुई।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलरामपुर जनपद में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं जनपद के प्रभारी मंत्री राकेश सचान की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में एक उच्च स्तरीय बैठक संपन्न हुई। बैठक के दौरान जनपद में चल रही विकास परियोजनाओं और कानून व्यवस्था की वर्तमान स्थिति की गहन समीक्षा की गई।

विकास और सुरक्षा पर रहा मुख्य जोर

प्रभारी मंत्री ने बैठक में उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की लोक-कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक अनिवार्य रूप से पहुँचे। उन्होंने निर्माणाधीन परियोजनाओं को समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण करने पर बल दिया। साथ ही, पुलिस प्रशासन को अपराध नियंत्रण और जनसुनवाई को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए।

मंत्री सचान ने जल जीवन मिशन की प्रगति पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हर घर तक नल से जल पहुंचाने का लक्ष्य तुरंत पूरा किया जाए और पाइपलाइन बिछाने के बाद सड़कों की मरम्मत तत्काल सुनिश्चित की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी।

बैठक में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, पीएम-कुसुम योजना, 15वां वित्त आयोग और मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान सहित अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की गई। मंत्री ने 50 लाख रुपये से अधिक लागत वाले सभी विकास कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने के सख्त निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत ग्राम और विधानसभा स्तर पर शिविर लगाकर अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार और ऋण से जोड़ने पर जोर दिया गया। मंत्री ने अधिकारियों को कानून-व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रखने, IGRS शिकायतों का समय पर निस्तारण करने और बजट का शत-प्रतिशत उपयोग सुनिश्चित करने की भी चेतावनी दी।

वरिष्ठ जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहे मौजूद

बैठक में जनपद के सभी प्रमुख जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने सहभागिता की।इस समीक्षा बैठक में विधायक पल्टूराम, कैलाश नाथ शुक्ला, राम प्रताप वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी, नगर पालिका अध्यक्ष धीरू सिंह, जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन, पुलिस अधीक्षक विकास कुमार, विधायक गैसड़ी, मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गुप्ता, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), अपर पुलिस अधीक्षक समेत अन्य अधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24

 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.