सिद्धार्थनगर: डीएम शिवशरणप्पा जीएन ने की जल जीवन मिशन की समीक्षा, कार्य में लापरवाही बरतने वालों को दी सख्त चेतावनी

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद में हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुँचाने की महत्वाकांक्षी योजना ‘जल जीवन मिशन’ को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह गंभीर है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद में हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुँचाने की महत्वाकांक्षी योजना ‘जल जीवन मिशन’ को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह गंभीर है। आज जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने कलेक्ट्रेट सभागार में जल निगम विभाग के अधिकारियों और कार्यदायी संस्थाओं के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की।

लक्ष्य के अनुरूप कार्य पूरा करने के निर्देश

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने जिले में पाइपलाइन बिछाने, पानी की टंकियों के निर्माण और घरेलू कनेक्शन (FHTC) की प्रगति की बिंदुवार समीक्षा की। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी गाँवों में जलापूर्ति शुरू की जाए।

सड़कों की खुदाई के बाद उनका रेस्टोरेशन (मरम्मत) कार्य तत्काल प्रभाव से किया जाए ताकि ग्रामीणों को आवागमन में समस्या न हो।

गुणवत्ता से समझौता नहीं

डीएम ने जल निगम के अधिशासी अभियंता को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता की नियमित जांच की जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसी भी स्तर पर घटिया सामग्री का प्रयोग या कार्य में शिथिलता पाई गई, तो संबंधित फर्म और अधिकारियों के विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

अधिकारियों को सख्त हिदायत

जिलाधिकारी ने कहा”जल जीवन मिशन सरकार की प्राथमिकता वाली योजना है। इसमें किसी भी प्रकार की देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संबंधित अधिकारी क्षेत्र का भ्रमण कर जमीनी हकीकत की रिपोर्ट पेश करें।”

इस बैठक में मुख्य विकास अधिकारी (CDO), जल निगम के अधिकारी, विभिन्न विकास खंडों के अभियंता और योजना से जुड़ी फर्मों के प्रतिनिधि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Voice Of News 24

 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.