सिद्धार्थनगर: डीएम शिवशरणप्पा जीएन का कड़ा रुख निवेशकों की समस्या पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं, गौशालाओं में लगेंगे CCTV

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद में विकास की गति तेज करने और कानून व्यवस्था के साथ-साथ जनकल्याणकारी योजनाओं को जमीन पर उतारने के लिए जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने बुधवार शाम कलेक्ट्रेट सभागार में मैराथन बैठकें कीं।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद में विकास की गति तेज करने और कानून व्यवस्था के साथ-साथ जनकल्याणकारी योजनाओं को जमीन पर उतारने के लिए जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने बुधवार शाम कलेक्ट्रेट सभागार में मैराथन बैठकें कीं। डीएम ने उद्योग जगत से लेकर गौ-वंश संरक्षण तक के मुद्दों पर अधिकारियों की जमकर क्लास लगाई।

निवेश और उद्योग: “कागजों पर नहीं, जमीन पर दिखना चाहिए काम”

उद्योग बंधु और व्यापार बंधु की समीक्षा बैठक में डीएम ने स्पष्ट लहजे में कहा कि किसी भी उद्यमी या व्यापारी की फाइल कार्यालयों के चक्कर नहीं काटनी चाहिए।

निवेश मित्र पोर्टल

पोर्टल पर लंबित मामलों को लेकर डीएम ने सख्त नाराजगी जताई और उन्हें तत्काल निस्तारित करने का आदेश दिया।

MOU पर फोकस

उपायुक्त उद्योग को निर्देश दिया गया कि जिन निवेशकों के साथ समझौते हो चुके हैं, उनसे सीधा संपर्क कर उनकी बाधाएं दूर की जाएं।

सब्सिडी में देरी नही डीएम ने चेतावनी दी कि लाभार्थियों की सब्सिडी उनके बैंक खातों में समय पर पहुँचनी चाहिए, इसमें देरी करने वाले अधिकारियों पर जवाबदेही तय होगी।

गौ-वंश संरक्षण: अब कैमरों की नजर में होंगी गौशालाएं

गौ-आश्रय स्थलों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने पारदर्शी निगरानी के लिए जिले की सभी गौशालाओं में CCTV कैमरे लगाने के निर्देश दिए हैं।

शीतलहर से बचाव: ठंड को देखते हुए गौ-वंश के लिए काउकोट (कवर), अलाव और हरे चारे की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है।

नियमित निरीक्षण: मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया गया कि सभी पशु चिकित्सक अनिवार्य रूप से गौशालाओं का दौरा कर फोटो सहित रिपोर्ट दें। वर्तमान में जनपद में 7,320 गौवंश संरक्षित हैं।

समन्वय की कमी पर अधिकारियों को फटकार

बैठक में विभागों के बीच समन्वय की कमी पाए जाने पर डीएम ने सख्त रुख अपनाया। उन्होंने कहा कि “विश्वकर्मा श्रम सम्मान” और “एक जनपद एक उत्पाद” (ODOP) जैसी योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुँचाने में विभाग एक-दूसरे का सहयोग करें। समन्वय के अभाव में किसी भी व्यापारी का काम रुकना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

बैठक में मौजूद रहे आलाधिकारी

इस महत्वपूर्ण बैठक में मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रजत कुमार चौरसिया, पीडी नागेंद्र मोहन राम त्रिपाठी, डीपीआरओ वाचस्पति झा, जिला पूर्ति अधिकारी देवेंद्र प्रताप सिंह, बीएसए शैलेष कुमार सहित सभी बीडीओ और ईओ उपस्थित रहे।

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.