डिबाई: ‘हिंदू सम्राट’ बाबूजी कल्याण सिंह के 94वें जन्मोत्सव की तैयारी, लखनऊ रवाना हुए हजारों भाजपाई

बुलंदशहर

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, राजस्थान के पूर्व राज्यपाल और ‘हिंदू हृदय सम्राट’ के नाम से लोकप्रिय स्वर्गीय बाबूजी कल्याण सिंह का 94वां जन्मोत्सव 5 जनवरी को लखनऊ में बेहद धूमधाम से मनाया जाएगा।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, राजस्थान के पूर्व राज्यपाल और ‘हिंदू हृदय सम्राट’ के नाम से लोकप्रिय स्वर्गीय बाबूजी कल्याण सिंह का 94वां जन्मोत्सव 5 जनवरी को लखनऊ में बेहद धूमधाम से मनाया जाएगा। इस ऐतिहासिक अवसर का साक्षी बनने के लिए डिबाई, अतरौली और अलीगढ़ क्षेत्र से भारी उत्साह के साथ हजारों भाजपा कार्यकर्ता और कद्दावर नेता लखनऊ के लिए रवाना हो गए हैं।

माल एवेन्यू में होगा भव्य आयोजन

बाबूजी कल्याण सिंह का जन्मोत्सव उनके लखनऊ स्थित आवास ‘माल एवेन्यू’ पर आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत 5 जनवरी की सुबह एक विशाल हवन-यज्ञ के साथ होगी, जिसमें बाबूजी के परिजन, वरिष्ठ नेता और समर्थक उनकी स्मृति में आहुति देंगे।

नेताओं और कार्यकर्ताओं का उमड़ा हुजूम

जन्मोत्सव कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए डिबाई और आस-पास के क्षेत्रों से दिग्गज नेताओं का काफिला रवाना हुआ है। इनमें मुख्य रूप से शामिल हैं।

राजवीर सिंह उर्फ राजू भैया एटा के पूर्व सांसद और कल्याण सिंह के सुपुत्र,संदीप सिंह उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा मंत्री,चंद्रपाल सिंह लोधी डिबाई से भाजपा विधायक,इनके साथ ही अतरौली, डिबाई और अलीगढ़ से सैकड़ों गाड़ियों के काफिले में सवार होकर हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता लखनऊ पहुँच रहे हैं।

कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह

डिबाई से रवाना होते समय कार्यकर्ताओं ने ‘बाबूजी अमर रहें’ के गगनभेदी जयकारे लगाए। स्थानीय विधायक चंद्रपाल सिंह लोधी ने बताया कि बाबूजी कल्याण सिंह का कद राजनीति में एक वटवृक्ष की तरह था और उनके बताए पदचिह्नों पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। उनके जन्मोत्सव को लेकर समूचे पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कार्यकर्ताओं में दीपावली जैसा उत्साह देखने को मिल रहा है।

 

Voice Of News 24