महाराजगंज: अनियंत्रित होकर पलटा सरिया लदा ट्रैक्टर, मलबे में दबकर मजदूर की दर्दनाक मौत,बृजमनगंज के गोपालपुर के पास हुआ हादसा; तीन अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल

बृजमनगंज (महाराजगंज)

महराजगंज जिले के बृजमनगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत आज शुक्रवार शाम एक भीषण सड़क हादसा हो गया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जिले के बृजमनगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत आज शुक्रवार शाम एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सरिया से लदी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसकी चपेट में आने से एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

अनियंत्रित होकर पलटा महिंद्रा ट्रैक्टर

थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह के अनुसार, पुलिस को ‘डायल 112’ के माध्यम से सूचना मिली कि महिंद्रा ट्रैक्टर (संख्या: UP 56 AM 1792) बहादुरी बाजार से सरिया लादकर पंडितपुर, बृजमनगंज की ओर जा रहा था। जैसे ही ट्रैक्टर ग्राम गोपालपुर के सामने पहुँचा, चालक ने नियंत्रण खो दिया और ट्रैक्टर सड़क किनारे पलट गया।

सरिया के नीचे दबने से ‘धर्मेंद्र’ ने तोड़ा दम

ट्रैक्टर की ट्रॉली पर मजदूर सवार थे। हादसा इतना भीषण था कि ट्रैक्टर पर लदा भारी सरिया मजदूरों के ऊपर जा गिरा। इस हादसे में धर्मेंद्र उर्फ कोबरा (पुत्र बिल्लू), निवासी अमवा, थाना कोल्हुई की सरिया के नीचे दबने से मौके पर ही मौत हो गई।

तीन मजदूर घायल, सिद्धार्थनगर रेफर

इस दुर्घटना में ट्रॉली पर सवार तीन अन्य मजदूर भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों की पहचान निम्नलिखित रूप में हुई है:

रवि (निवासी इंद्राजोत, थाना कोल्हुई)

सिकंदर (निवासी जीयनजोत, थाना कोल्हुई)

सुरेमन (निवासी जीयनजोत, थाना कोल्हुई)

सभी घायलों को तत्काल एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बृजमनगंज ले जाया गया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए परिजन उन्हें जनपद सिद्धार्थनगर ले गए।

पुलिस की कार्रवाई और आवागमन बहाल

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँची। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। क्रेन की मदद से सड़क पर पलटे ट्रैक्टर और सरिया को हटाकर किनारे कराया गया, जिसके बाद मार्ग पर आवागमन पुनः सामान्य हो सका। पुलिस मामले में विधिक कार्यवाही कर रही है।

Voice Of News 24 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.