बुलंदशहर: डिबाई पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गैंगस्टर एक्ट में वांछित शातिर अपराधी ‘लुक्का’ गिरफ्तार

डिबाई (बुलंदशहर)

छोइया पुल के पास से दबोचा गया अपराधी; लंबे समय से पुलिस को थी तलाश।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले की डिबाई थाना पुलिस ने अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे एक शातिर अभियुक्त को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया है।

छोइया पुल के पास से हुई गिरफ्तारी

थाना डिबाई पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि गैंगस्टर एक्ट का वांछित अपराधी क्षेत्र में किसी घटना की फिराक में है। इस सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस टीम ने छोइया पुल के पास घेराबंदी की और अभियुक्त रोहित कुमार उर्फ लुक्का को धर दबोचा।

शातिर अपराधी की पहचान

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान निम्नलिखित रूप में हुई है.रोहित कुमार उर्फ लुक्का, संतोष कुमार उर्फ कल्लन उर्फ चीना ग्राम कुमरौआ, थाना डिबाई, बुलंदशहर

गैंगस्टर एक्ट के तहत दर्ज था मामला

पुलिस ने बताया कि अभियुक्त रोहित उर्फ लुक्का एक शातिर किस्म का अपराधी है। उसके विरुद्ध थाना डिबाई पर मुकदमा अपराध संख्या 01/2026, धारा 2/3 उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम (गैंगस्टर एक्ट) पंजीकृत था। पुलिस काफी समय से इसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही थी।

Voice Of News 24 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.