दानपुर (बुलंदशहर)
बुलंदशहर जिले के दानपुर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम दौलतपुर खुर्द में आज उस समय दिवाली जैसा माहौल हो गया,30 साल की बेमिसाल सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए फौजी राजेश कुमार मीणा; गांव में निकला सम्मान जुलूस।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जिले के दानपुर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम दौलतपुर खुर्द में आज उस समय दिवाली जैसा माहौल हो गया, जब भारतीय सेना से सेवानिवृत्त होकर फौजी राजेश कुमार मीणा अपने पैतृक गांव पहुंचे। देश की सरहदों की रक्षा करने के बाद अपनी मिट्टी पर लौटे वीर सपूत का ग्रामीणों ने पलक-पावड़े बिछाकर स्वागत किया।
कोर ऑफ सिग्नल्स में दीं सेवाएं
राजेश कुमार मीणा 15 दिसंबर 1995 को भारतीय सेना की प्रतिष्ठित ‘कोर ऑफ सिग्नल्स’ में भर्ती हुए थे। करीब तीन दशक तक देश के विभिन्न दुर्गम क्षेत्रों में अपनी सेवाएं देने के बाद, वे 02 जनवरी 2026 को गोवा से सेवानिवृत्त होकर अपने गांव लौटे।
ढोल-नगाड़ों और जयकारों से गूंजी गलियां
फौजी के गांव की सीमा में प्रवेश करते ही पूरा गांव उमड़ पड़ा। ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों की थाप और ‘भारत माता की जय’ के नारों के साथ उनका भव्य स्वागत किया। पूरे रास्ते ग्रामीणों ने उन पर फूल-मालाओं की वर्षा की। स्वागत समारोह के दौरान राजेश कुमार मीणा के पिता श्री अतर सिंह मीणा अपने लाडले बेटे की उपलब्धि और सम्मान को देखकर भावुक नजर आए।
“युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत”: ग्राम प्रधान
इस अवसर पर ग्राम प्रधान वीरम मीणा ने उन्हें सम्मानित करते हुए कहा कि राजेश कुमार मीणा ने 30 साल तक सेना में रहकर न केवल गांव का मान बढ़ाया है, बल्कि आने वाली पीढ़ी के लिए राष्ट्रसेवा का एक महान उदाहरण पेश किया है। उन्होंने उनके सुखद और स्वस्थ भविष्य की कामना की।
गांव में देशभक्ति का संचार
समारोह के दौरान गांव के युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखा गया। ग्रामीणों ने कहा कि हमारे गांव का बेटा देश की सेवा कर सुरक्षित घर लौटा है, यह हमारे लिए सबसे बड़ा गौरव का क्षण है। कार्यक्रम के अंत में सभी ने सैनिक के प्रति आभार व्यक्त किया और सामूहिक रूप से उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
यूपी में नए साल का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 21 IAS अधिकारियों का तबादला pic.twitter.com/nlfjThlOId
— Voice of News 24 (@VOfnews24) January 2, 2026























