महराजगंज: विकास के दावों की खुली पोल, कीचड़ और बजबजाती नालियों के बीच रहने को मजबूर ग्रामीण

महराजगं

महराजगं जनपद में स्वच्छ भारत मिशन के दावों के विपरीत मिठौरा विकासखंड के पड़री कला गांव से बदहाली की एक बड़ी तस्वीर सामने आई है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगं जनपद में स्वच्छ भारत मिशन के दावों के विपरीत मिठौरा विकासखंड के पड़री कला गांव से बदहाली की एक बड़ी तस्वीर सामने आई है। यहाँ की बदहाल नालियों और सड़कों पर बहते गंदे पानी ने ग्रामीणों का जीना मुहाल कर दिया है। शासन-प्रशासन की अनदेखी के चलते पूरा गांव अब संक्रामक बीमारियों के मुहाने पर खड़ा है।

सड़कों पर बह रहा है ‘नरक’ का पानी

ग्रामीणों ने गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि पिछले कई महीनों से गांव की नालियों की सफाई नहीं की गई है। नालियां कचरे से पूरी तरह पट चुकी हैं, जिसके कारण नालियों का गंदा और बदबूदार पानी सड़कों पर बह रहा है। राहगीरों और स्कूली बच्चों को इसी गंदे पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ता है।

ग्रामीणों ने ‘वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 ‘ को सुनाई अपनी पीड़ा

गांव की इस दुर्दशा की जानकारी ग्रामीणों ने हमारे न्यूज़ चैनल ‘वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24’ को दी। मौके पर मौजूद ग्रामीण सज्जाद अली और दीपक वर्मा ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि कई बार शिकायत के बावजूद सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई।जलजमाव के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है, जिससे बीमारी फैलने का डर है।सड़कों पर कीचड़ होने की वजह से आए दिन लोग फिसलकर चोटिल हो रहे हैं।

“महीनों से सफाईकर्मी गांव में नहीं दिखे। नालियां ओवरफ्लो होकर रास्तों पर बह रही हैं, लेकिन प्रशासन मौन है।” — स्थानीय ग्रामीण

अधिकारियों की चुप्पी पर सवाल

पड़री कला में विकास के नाम पर हो रही यह लापरवाही जिम्मेदारों की कार्यप्रणाली पर बड़े सवाल खड़े करती है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही नालियों की सफाई कराकर जल निकासी की व्यवस्था नहीं की गई, तो वे उच्चाधिकारियों का घेराव करने को बाध्य होंगे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.