बलिया
बलिया जनपद में माध्यमिक शिक्षा के कायाकल्प और छात्र-छात्राओं को हुनरमंद बनाने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया जनपद में माध्यमिक शिक्षा के कायाकल्प और छात्र-छात्राओं को हुनरमंद बनाने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी (CDO) श्री ओजस्वी राज की अध्यक्षता में माध्यमिक शिक्षा विभाग के प्रधानाचार्यों की एक उच्च स्तरीय बैठक संपन्न हुई। बैठक का मुख्य एजेंडा विद्यालयों में व्यावसायिक शिक्षा को सुदृढ़ करने के लिए अत्याधुनिक लैब की स्थापना और उनके प्रभावी संचालन की रूपरेखा तय करना था।

सीडीओ ने कड़े शब्दों में निर्देश दिए कि व्यावसायिक लैब केवल शो-पीस बनकर न रहें, बल्कि इनका नियमित और अनिवार्य संचालन प्रधानाचार्य अपने स्तर से सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि लैब में सामान भरकर उसे ‘लाइब्रेरी’ की तरह लॉक रखना कतई स्वीकार्य नहीं होगा। लापरवाही बरतने पर संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
शिक्षा व्यवस्था को डिजिटल युग से जोड़ने के लिए प्रत्येक लैब में अनिवार्य वाई-फाई (Wi-Fi) और आधुनिक वॉल पैनलिंग कराने के निर्देश दिए गए। व्यावसायिक शिक्षा को गति देने के लिए 1.20 करोड़ रुपये की शिक्षण सामग्री 25 फरवरी 2026 तक सभी संबंधित विद्यालयों में उपलब्ध करा दी जाएगी।
लैब में आईटी (IT), डेटा एंट्री और रिटेल सर्विस जैसे रोजगारपरक कोर्स की ट्रेनिंग दी जाएगी। छात्रों की सुविधा के लिए उत्तम फर्नीचर, विद्युत कनेक्शन और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने को कहा गया है। सीडीओ ने यह भी निर्देश दिया कि आवश्यकता पड़ने पर रखरखाव हेतु ग्राम पंचायत व विकास खंड स्तर से सहयोग लिया जाए ताकि छात्रों को एक उच्च स्तरीय शैक्षणिक माहौल मिल सके।
मैनपुरी: नगला पांडेय में श्रीमद् भागवत कथा का भव्य समापन, कल होगा विशाल भंडाराhttps://t.co/yYup2KT8oF
— Voice of News 24 (@VOfnews24) February 5, 2026





















