महराजगंज: नववर्ष 2026 के स्वागत को लेकर पुलिस अलर्ट, हुड़दंगियों और शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

महराजगंज

नववर्ष 2026 के स्वागत और जश्न के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए महराजगंज पुलिस ने कमर कस ली है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

नववर्ष 2026 के स्वागत और जश्न के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए महराजगंज पुलिस ने कमर कस ली है। पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना के निर्देश पर पूरे जनपद में सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए गए हैं। 31 दिसंबर की रात से ही जिले के चप्पे-चप्पे पर भारी पुलिस बल तैनात रहेगा ताकि आमजन सुरक्षित वातावरण में नए साल का स्वागत कर सकें।

धार्मिक और पिकनिक स्थलों पर कड़ा पहरा

एसपी सोमेंद्र मीना ने बताया कि नववर्ष पर लेहड़ा मंदिर, बनैलिया माता मंदिर (नौतनवां), दर्जनिया ताल और निचलौल पार्क जैसे प्रमुख पर्यटन व धार्मिक स्थलों पर भारी भीड़ जुटने की संभावना है। इसे देखते हुए इन क्षेत्रों को संवेदनशील श्रेणी में रखकर राजपत्रित अधिकारियों के नेतृत्व में फ्लैग मार्च और नियमित फुट पेट्रोलिंग शुरू कर दी गई है।

ब्रेथ एनालाइजर से होगी जांच, हुड़दंगियों की खैर नहीं

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जश्न के नाम पर अराजकता फैलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा:

ड्रंक एंड ड्राइव: होटलों और क्लबों के निकास द्वारों पर ब्रेथ एनालाइजर से जांच की जाएगी। शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ तत्काल वैधानिक कार्रवाई होगी।

शोर-शराबा

तेज आवाज में डीजे बजाने, अवैध आतिशबाजी और सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग करने वालों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी।

यातायात

भीड़भाड़ वाले इलाकों में डायवर्जन और मोबाइल बैरियर लगाकर ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रखा जाएगा।

महिला सुरक्षा के लिए ‘पिंक’ चौकसी

महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा के लिए सादे कपड़ों में महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। इसके साथ ही यूपी-112 की गाड़ियों को भी प्रमुख मार्गों पर प्रभावी ड्यूटी के लिए निर्देशित किया गया है।

ड्रोन और सोशल मीडिया पर 24 घंटे नजर

सुरक्षा व्यवस्था को डिजिटल रूप से भी मजबूत किया गया है। प्रमुख चौराहों पर सीसीटीवी के साथ-साथ भीड़भाड़ वाले इलाकों की ड्रोन से निगरानी की जाएगी। इसके अलावा, सोशल मीडिया की 24 घंटे मॉनिटरिंग की जा रही है। किसी भी प्रकार की भ्रामक या आपत्तिजनक पोस्ट फैलाने वालों के विरुद्ध साइबर सेल तत्काल कार्रवाई करेगा।

एसपी की अपील

“महराजगंज पुलिस आपकी सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। आमजन से अपील है कि वे कानून का पालन करें और शांतिपूर्ण तरीके से नववर्ष का उत्सव मनाएं। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।”

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.