नौतनवां: विकास के दावों की खुली पोल, 10 साल से मरम्मत की बाट जोह रही बैरवा चंदनपुर की सड़क

महराजगंज

महराजगंज जनपद के सरकार के ‘गड्ढा मुक्त सड़क’ के दावों के बीच महराजगंज के नौतनवां तहसील से बदहाली की एक बड़ी तस्वीर सामने आ रही है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


महराजगंज जनपद के सरकार के ‘गड्ढा मुक्त सड़क’ के दावों के बीच महराजगंज के नौतनवां तहसील से बदहाली की एक बड़ी तस्वीर सामने आ रही है। ग्राम सभा बैरवा चंदनपुर में उत्तर खलगां और चंदनपुर के बीच स्थित लगभग 1.5 किलोमीटर लंबी पक्की सड़क पिछले एक दशक से अपनी दुर्दशा पर आंसू रो रही है।

एक दशक की उपेक्षा, ग्रामीण बेहाल स्थानीय ग्रामीणों का आक्रोश चरम पर है। उनका आरोप है कि पिछले 10 वर्षों से इस मार्ग की सुध लेने वाला कोई नहीं है। सड़क की गिट्टियां पूरी तरह उखड़ चुकी हैं और अब यहाँ सड़क कम, गहरे गड्ढे ज्यादा नजर आते हैं। यह मार्ग आस-पास के कई गांवों को जोड़ने वाली मुख्य कड़ी है, लेकिन जनप्रतिनिधियों और विभाग की उदासीनता ने इसे चलने लायक भी नहीं छोड़ा है।

हादसों को दावत दे रहे गड्ढे सड़क की हालत इतनी जर्जर है कि दोपहिया वाहन चालक आए दिन गिरकर चोटिल हो रहे हैं। स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और आपातकालीन स्थिति में मरीजों को ले जाने वाली एम्बुलेंस के लिए यह डेढ़ किलोमीटर का सफर किसी चुनौती से कम नहीं है। चुनाव के समय वादे करने वाले जनप्रतिनिधि अब इस ओर मुड़कर भी नहीं देख रहे हैं।

प्रशासन से तत्काल सुधार की मांग ग्रामीणों ने चेतावनी भरे लहजे में प्रशासन से मांग की है कि सड़क का तत्काल सर्वे कराकर डामरीकरण कार्य शुरू कराया जाए। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो वे बड़े आंदोलन के लिए मजबूर होंगे। अब देखना यह है कि प्रशासन की नींद कब टूटती है और इस गांव के निवासियों को ‘धूल और पत्थरों’ से कब निजात मिलती है।

 

 

Voice Of News24

[the_ad id="45361"]
[the_ad id="45359"]
[the_ad id="47307"]