महराजगंज
महराजगंज जनपद के आगामी 3 जनवरी को स्थानीय चाचा नेहरू चिल्ड्रेन पार्क में आयोजित होने वाले ‘भव्य हिंदू सम्मेलन’ को सफल बनाने के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने कमर कस ली है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के आगामी 3 जनवरी को स्थानीय चाचा नेहरू चिल्ड्रेन पार्क में आयोजित होने वाले ‘भव्य हिंदू सम्मेलन’ को सफल बनाने के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने कमर कस ली है। इसी क्रम में रविवार को संघ के कार्यकर्ताओं द्वारा नगर में एक विशाल जागरूकता मोटरसाइकिल जुलूस निकाला गया।
यह जुलूस नगर के विभिन्न वार्डों और प्रमुख चौराहों से होकर गुजरा, जहाँ देशभक्ति के नारों और उद्घोष के साथ लोगों को आगामी सम्मेलन में सम्मिलित होने का निमंत्रण दिया गया। जुलूस का नेतृत्व कर रहे नगर अध्यक्ष शिवनाथ मद्धेशिया ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य हिंदू समाज को संगठित करना और सांस्कृतिक चेतना जागृत करना है।
इस अवसर पर शंभू लाल वर्मा, अनिल वर्मा, अनूप मद्धेशिया, मदन गोपाल, मुन्ना मद्धेशिया, प्रेम बहादुर सिंह, अभिषेक श्रीवास्तव, शिवचरण वर्मा और भोला वर्मा सहित भारी संख्या में स्वयंसेवक और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन भी सतर्क नजर आया।
महराजगंज: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवक लहूलुहान, मेडिकल कॉलेज रेफरhttps://t.co/bGp5K3nQgu@Uppolice @maharajganjpol
— Voice of News 24 (@VOfnews24) December 27, 2025


















