सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल: शोहरतगढ़ में मंदिर में लगी आग, मुस्लिम युवाओं ने जान जोखिम में डाल बचाई संपत्ति

शोहरतगढ़

सिद्धार्थनगर जनपद के नगर पंचायत शोहरतगढ़ से आज शनिवार को भाईचारे की एक बेहद खूबसूरत तस्वीर सामने आई।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के नगर पंचायत शोहरतगढ़ से आज शनिवार को भाईचारे की एक बेहद खूबसूरत तस्वीर सामने आई। यहाँ गांधी नगर (वार्ड नंबर 10) स्थित करणी माता मंदिर में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। मंदिर को धधकता देख पड़ोस के मुस्लिम समाज के युवाओं ने हिंदू भाइयों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आग पर काबू पाया और एक बड़े हादसे को टलने में मदद की।

शॉर्ट सर्किट से भड़की आग, 5लगभग लाख का नुकसान

घटना शनिवार सुबह करीब 11 बजे की है। मंदिर के पुजारी पुरुषोत्तम शर्मा (पंडित टिल्लू शर्मा) के अनुसार, अचानक शॉर्ट सर्किट होने से मंदिर परिसर में आग लग गई। देखते ही देखते लपटों ने विकराल रूप ले लिया। इस अग्निकांड में मंदिर और पुजारी के निवास में रखा बेड, सोफा, टीवी, फ्रिज, एसी, कूलर, कपड़े और जेवरात समेत करीब 5 लाख रुपये का सामान जलकर खाक हो गया।

मुस्लिम भाइयों ने पेश की ‘गंगा-जमुनी तहजीब’ की मिसाल

आग लगते ही मोहल्ले में शोर मच गया। मंदिर को बचाने के लिए पास के नसीम अहमद, सलमान, कल्लू, अजमत अली, अशरफ अली, अज्जू अंसारी और मोहम्मद तुरंत दौड़े। उन्होंने संदीप, रमेश और मोहन जैसे अन्य स्थानीय लोगों के साथ मिलकर बाल्टी और पाइप से पानी डालना शुरू किया। युवाओं ने धुएं और लपटों के बीच घुसकर मंदिर की पवित्रता और सामग्री को बचाने का प्रयास किया।

मौके पर पहुंचे अधिकारी और जनप्रतिनिधि

घटना की सूचना मिलते ही एसएचओ नवीन कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रवि अग्रवाल और सभासद अशरफ अंसारी ने भी घटनास्थल का दौरा कर पीड़ित पुजारी को ढांढस बंधाया और राहत कार्य में सहयोग किया। पुलिस प्रशासन ने घटना की प्राथमिक जांच शुरू कर दी है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.