महराजगंज :विराट हिन्दू सम्मेलन, सनातन चेतना से गूंजा जनसैलाब,सनातन धर्म में ही लोककल्याण, समानता और राष्ट्र रक्षा का मार्ग ,महेश योगी

परतावल (महराजगंज)

महराजगंज जनपद के पनियरा क्षेत्र के नगर पंचायत परतावल स्थित पंचायत इंटरमीडिएट कॉलेज परिसर में आयोजित विराट हिन्दू सम्मेलन में हजारों की संख्या में लोगों की सहभागिता रही।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के पनियरा क्षेत्र के नगर पंचायत परतावल स्थित पंचायत इंटरमीडिएट कॉलेज परिसर में आयोजित विराट हिन्दू सम्मेलन में हजारों की संख्या में लोगों की सहभागिता रही। अनुशासन, राष्ट्रभाव और सांस्कृतिक चेतना से ओत-प्रोत यह सम्मेलन गरिमामय वातावरण में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक रमेश तथा मुख्य अतिथि श्री श्री 1008 श्रीमंत महामंडलेश्वर डॉ. स्वामी महेश योगी जी महाराज (महंत सिद्धपीठ हनुमानगढ़ी, श्री अयोध्या धाम) रहे। सम्मेलन का शुभारम्भ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। अतिथियों का स्वागत शंखनाद, तिलक एवं पुष्पवर्षा से किया गया।

मुख्य अतिथि डॉ. स्वामी महेश योगी ने अपने ओजस्वी संबोधन में कहा कि भारत संतों, ऋषियों और सनातन संस्कृति की भूमि है। जब-जब अधर्म बढ़ा है, तब-तब धर्म का उत्थान हुआ है। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म ही भारत की आत्मा है और इसी के मूल्यों में लोककल्याण, समानता तथा अधिकारों की रक्षा संभव है। भारत का दायित्व है कि वह विश्व को मार्गदर्शन दे, शोषण नहीं।

मुख्य वक्ता रमेश ने कहा कि देशभर में हिन्दू सम्मेलन समाज को संगठित करने का कार्य कर रहे हैं। हिन्दू धर्म सम्पूर्ण विश्व के कल्याण की भावना से प्रेरित है। उन्होंने जाति-भेद और छुआछूत को समाज के लिए घातक बताते हुए कहा कि संगठित हिन्दू समाज ही राष्ट्र और मानवता का आधार है।

कार्यक्रम का संचालन जीवेश मिश्र ने किया। अध्यक्षता जिला प्रचारक विनय एवं नगर प्रचारक आदर्श ने की। सम्मेलन में मातृशक्ति के रूप में पंचायत इंटरमीडिएट कॉलेज की प्रबंधक जयंती त्रिपाठी की विशेष भूमिका रही। उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण में मातृशक्ति की भूमिका निर्णायक है।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पाण्डेय, पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, ब्लॉक प्रमुख आनंद शंकर वर्मा,धीरेंद्र कृष्ण त्रिपाठी,अमन शांडिल्य ,प्रेमशंकर उर्फ निर्भय सिंह,चेयरमैन प्रतिनिधि सतीश मद्धेशिया,पूर्व जिला पंचायत सदस्य काशीनाथ सिंह, प्रवीण कृष्ण त्रिपाठी, अशोक यादव, शुभलक्ष्मी सिंह, विवेक पटेल, अजय गौतम, जनार्दन सिंह, अरविंद चौधरी सहित बड़ी संख्या में किसान, व्यापारी, युवा व मातृशक्ति उपस्थित रही।

सम्मेलन की सुरक्षा व्यवस्था के लिए क्षेत्राधिकारी जयप्रकाश तिवारी के नेतृत्व में थाना श्यामदेउरवा सहित नौ थानों की पुलिस तैनात रही। पूरे आयोजन में अनुशासन एवं शांतिपूर्ण व्यवस्था बनी रही।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.