महराजगंज में ‘खूनी’ दहशत: गन्ने के खेत में मादा तेंदुआ और दो शावक, बकरी को बनाया शिकार!

महराजगंज

महराजगंज जिले के निचलौल तहसील अंतर्गत मधवलिया रेंज में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब गुरुवार शाम ग्रामीणों का सामना एक आदमखोर प्रवृत्ति की मादा तेंदुए और उसके दो शावकों से हो गया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जिले के निचलौल तहसील अंतर्गत मधवलिया रेंज में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब गुरुवार शाम ग्रामीणों का सामना एक आदमखोर प्रवृत्ति की मादा तेंदुए और उसके दो शावकों से हो गया। ग्राम पंचायत पिपरिया के पश्चिम सिवान में नहर के पास ग्यासुद्दीन के गन्ने के खेत में जंगली जानवरों की मौजूदगी से पूरे इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ है।

खेत में काम कर रहे किसानों के उड़े होश

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मादा तेंदुआ अचानक रिहायशी इलाके के करीब आ गई और देखते ही देखते एक बकरी को अपना निवाला बना लिया। बकरी को दबोचकर वह अपने शावकों के साथ गन्ने के घने खेत में छिप गई। खेत में काम कर रहे ग्रामीणों ने जैसे ही यह मंजर देखा, वे अपनी जान बचाकर भागने लगे।

वन विभाग का ‘सर्च ऑपरेशन’ और हाई अलर्ट

घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम एक्शन मोड में आ गई है। वन क्षेत्राधिकारी अजीत भास्कर के निर्देश पर वन दरोगा आशीष सिंह और मार्कण्डेय पाण्डेय की अगुवाई में वाचरों की टीम ने मौके पर डेरा डाल दिया है।

शावक सुरक्षित: वन विभाग ने पुष्टि की है कि गन्ने के खेत में दोनों शावक मौजूद और सुरक्षित हैं।

सघन तलाशी: टीम गन्ने के खेतों और आसपास के इलाकों में ‘कॉम्बिंग’ (तलाशी) कर रही है ताकि मादा तेंदुए की लोकेशन का पता लगाया जा सके।

प्रशासन की अपील: अकेले खेत न जाएं

वन क्षेत्राधिकारी अजीत भास्कर ने ग्रामीणों को सख्त चेतावनी जारी की है। उन्होंने कहा है कि मादा तेंदुआ अपने शावकों के साथ है, ऐसे में वह और भी ज्यादा आक्रामक हो सकती है।

 

Voice Of News 24