ब्यूरो रिपोर्ट
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने एक बार फिर इतिहास रचते हुए अपने सबसे भारी रॉकेट LVM3-M6 का सफल प्रक्षेपण किया है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने एक बार फिर इतिहास रचते हुए अपने सबसे भारी रॉकेट LVM3-M6 का सफल प्रक्षेपण किया है। इस मिशन के जरिए ‘ब्लू बर्ड ब्लॉक-2’ (BlueBird Block-2) सैटेलाइट को पृथ्वी की निचली कक्षा (Low Earth Orbit) में सफलतापूर्वक स्थापित कर दिया गया है। भारत की इस कामयाबी ने वैश्विक अंतरिक्ष बाजार में देश की साख को और अधिक मजबूत कर दिया है।
पीएम मोदी के नेतृत्व में ‘स्पेस पावर’ बनता भारत
इस ऐतिहासिक मिशन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और निरंतर मार्गदर्शन का परिणाम माना जा रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार, भारत अब न केवल उपग्रह लॉन्च करने में आत्मनिर्भर हो गया है, बल्कि दुनिया के लिए एक विश्वसनीय ‘स्पेस पार्टनर’ के रूप में भी उभर रहा है। अंतरिक्ष तकनीक के क्षेत्र में भारत का बढ़ता कद वैश्विक स्तर पर नई ऊंचाइयों को छू रहा है।
मिशन की मुख्य विशेषताएं
शक्तिशाली रॉकेट: LVM3-M6 इसरो का सबसे भरोसेमंद और भारी पेलोड ले जाने वाला रॉकेट है।
सटीक तैनाती: ‘ब्लू बर्ड’ सैटेलाइट को उसकी निर्धारित कक्षा में बिना किसी बाधा के स्थापित किया गया।
वैश्विक प्रभाव: यह सफल लॉन्चिंग भारत की वैश्विक अंतरिक्ष क्षमताओं को और मजबूती प्रदान करेगी।
देशभर में खुशी की लहर
A proud moment for India!
Heartiest congratulations to the entire team of @isro on the successful launch of LVM3-M6, deploying the BlueBird Block-2 satellite into Low Earth Orbit.
This landmark mission reflects India’s growing global stature in space technology, enabled by the… pic.twitter.com/fV0AeYNTsg
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) December 24, 2025
इसरो की इस सफलता पर देशभर से बधाइयों का तांता लगा हुआ है। इस मिशन की सफलता न केवल वैज्ञानिकों की मेहनत को दर्शाती है, बल्कि आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत भी बनी है। इसरो ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि सीमित संसाधनों के बावजूद भारत दुनिया के शीर्ष अंतरिक्ष कार्यक्रमों का नेतृत्व करने की क्षमता रखता है।
A significant stride in India’s space sector…
The successful LVM3-M6 launch, placing the heaviest satellite ever launched from Indian soil, the spacecraft of USA, BlueBird Block-2, into its intended orbit, marks a proud milestone in India’s space journey.
It strengthens… pic.twitter.com/AH6aJAyOhi
— Narendra Modi (@narendramodi) December 24, 2025
LVM3: क्यों कहलाता है ‘बाहुबली’?
ऊंचाई: 43.5 मीटर
वजन: ~640 टन
क्षमता: 4200 kg तक का पेलोड GTO में
LEO में इससे भी ज्यादा
शक्ति, क्षमता और परफॉर्मेंस- तीनों में उत्कृष्ट होने की वजह से इसे ‘बाहुबली’ कहा जाता है.
7/7 सफल मिशन
LVM3 अब तक 7 मिशनों में 7 सफलताएं हासिल कर चुका है. इसी रॉकेट ने 2023 में चंद्रयान-3 को चांद के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचाकर इतिहास रचा था. आज का लॉन्च LVM3 की 8वीं उड़ान और तीसरा कमर्शियल मिशन है.
BlueBird-6: क्या इसे खास बनाता है?
2200 वर्ग मीटर का विशाल phased-array antenna
LEO में तैनात होने वाला सबसे बड़ा एंटीना
पुराने वर्ज़न के मुकाबले 10X ज्यादा डेटा क्षमता
टेक्नोलॉजी की दुनिया में इसे एक चमत्कार माना जा रहा है.
सीधे स्मार्टफोन से कनेक्टिविटी
Starlink या OneWeb के उलट, BlueBird-6 की खासियत है कि यह सीधे मोबाइल फोन से कनेक्ट हो सकता है. किसी विशेष टर्मिनल या ग्राउंड स्टेशन की जरूरत नहीं. यानी असली ‘Direct-to-Mobile’ सेवा.
भारत के लिए बड़ा बिजनेस अवसर
यह लॉन्च ISRO के लिए मल्टी-बिलियन डॉलर स्पेस मार्केट में मजबूत एंट्री का संकेत है. भारत अब SpaceX, Arianespace और Roscosmos जैसे दिग्गजों की लिस्ट में मजबूती से खड़ा है.
क्यों है यह मिशन गेम-चेंजर?
अगर मिशन सफल रहता है तो स्मार्टफोन सीधे स्पेस से कनेक्ट होंगे. आपदा प्रबंधन को नई ताकत मिलेगी. दूर-दराज के इलाकों तक तेज इंटरनेट पहुंचेगा. मोबाइल नेटवर्क की परिभाषा पूरी तरह बदल जाएगी.
उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 7 IAS अधिकारियों के तबादले; देवरिया, सुल्तानपुर और कानपुर देहात को मिले नए CDOhttps://t.co/1YxpKrhwcF
— Voice of News 24 (@VOfnews24) December 24, 2025





















