सिद्धार्थनगर: साइबर सेल की मुस्तैदी से वापस लौटे ठगी के पैसे, पीड़ित के खिले चेहरे

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद की साइबर सेल और ढेबरुआ थाना पुलिस ने आपसी तालमेल और त्वरित कार्रवाई पेश करते हुए ऑनलाइन धोखाधड़ी के शिकार एक व्यक्ति की पूरी धनराशि वापस करा दी है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


सिद्धार्थनगर जनपद की साइबर सेल और ढेबरुआ थाना पुलिस ने आपसी तालमेल और त्वरित कार्रवाई पेश करते हुए ऑनलाइन धोखाधड़ी के शिकार एक व्यक्ति की पूरी धनराशि वापस करा दी है।

मामला ढेबरुआ थानाक्षेत्र के बढ़नी कस्बे का है, जहाँ निवासी शुभ अग्रवाल के खाते से बीते 17 दिसंबर को अज्ञात कारणों से ₹7997/- की ऑनलाइन ठगी हो गई थी। पीड़ित द्वारा शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद, पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश पर साइबर टीम तुरंत सक्रिय हुई।

थानाध्यक्ष नरायन लाल श्रीवास्तव और साइबर प्रभारी उ.नि. राजाराम यादव की टीम ने तकनीकी कौशल का प्रयोग करते हुए ठगी गई पूरी धनराशि वापस पीड़ित के खाते में क्रेडिट करवा दी। अपनी मेहनत की कमाई वापस पाकर शुभ अग्रवाल ने पुलिस टीम की ‘भूरि-भूरि’ प्रशंसा की। इस सफलता में कांस्टेबल मोहित कुमार, विनय यादव, अतुल चौबे और विशाल तिवारी की मुख्य भूमिका रही। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी साइबर फ्रॉड की स्थिति में तत्काल सूचना दें।

 

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.